फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BDC members began an indefinite fast Bhandari

बीडीसी सदस्य भंडारी का आमरण अनशन शुरू

Wed, 14 Dec 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 14 Dec 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
BDC members began an indefinite fast Bhandari
आमरण अनशन पर बैठे बीडीसी सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

 छूटे हुए लोगों के राशन कार्ड बनवाने और पेंशन योजनाओं का लाभ देने की मांग को लेकर बग्वालीपोखर में बीडीसी सदस्य भूपाल सिंह भंडारी ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। अनशन स्थल पर पहुंचे विधायक मदन बिष्ट ने फोन पर जिला पूर्ति अधिकारी और समाज कल्याण अधिकारी को फटकार लगाई।

विज्ञापन


मालूम हो कि भूपाल सिंह भंडारी छूटे लोगों के राशन कार्ड बनवाने और लाभार्थियों को पेंशन सुविधा का लाभ देने की मांग को लेकर 10 दिसंबर से एक समय की उपवास कर रहे थे, लेकिन इस बीच सार्थक कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने 14 दिसंबर से आमरण अनशन की चेतावनी दी थी। सुबह आमरण अनशन स्थल पर पहुंचे विधायक मदन बिष्ट ने फोन पर दोनों विभागों के अधिकारियों से वार्ता की और उन्हें फटकार लगाई। खंड विकास अधिकारी नीलकंठ भट्ट और जिला पूर्ति अधिकारी टीएन उपाध्याय ने राशन कार्ड बनवाने का लिखित आश्वासन श्री भंडारी को दिया है।
विज्ञापन


श्री भंडारी ने कहा कि जब तक सभी पेंशन लाभार्थियों को लाभ नहीं मिलता तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। कहा कि समाज कल्याण विभाग से अब तक कोई भी अधिकारी-कर्मचारी नहीं पहुंचा है। इस दौरान जगत रौतेला, व्यापार संघ अध्यक्ष अर्जुन बिष्ट, किशन सिंह, भीम सिंह, संजय बिष्ट, हंसी देवी, मुन्नी देवी, राधिका देवी, पुष्पा देवी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed