फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BDC Member of Ranikhet

बीडीसी मेंबर और उनके साथी के साथ मारपीट, मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
BDC Member of Ranikhet
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मजखाली क्षेत्र में बीडीसी सदस्य और उनके साथी के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि 30 से 40 युवकों ने अचानक उनके घर पर धावा बोल दिया और उनसे लूटपाट की गई। स्मार्ट फोन, 40 हजार रुपये की नकदी और बीडीसी सदस्य की 50 ग्राम की सोने की चेन छीन ली। दोनों का कहना है उन्हें इन लोगों से जान का खतरा बना हुआ है। इधर, राजस्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उप राजस्व निरीक्षक को दी गई तहरीर में नैनी मजखाली निवासी अनिल अधिकारी का कहना है कि 11 जनवरी की रात वह बीडीसी सदस्य महेंद्र अधिकारी के साथ अपने घर पर थे। रात्रि नौ बजे 30 से 40 युवक अचानक घर आ धमके और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। अनिल अधिकारी का कहना है कि युवकों ने उनका फोन, 40 हजार रुपये और बीडीसी सदस्य महेंद्र सिंह अधिकारी की 50 ग्राम की सोने की चेन छीन ली और जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने रात में ही अपनी मरहम पट्टी कराई। उन्होंने कहा कि रात में अपने भतीजे के फोन से उन्होंने 112 नंबर पर फोन कर सूचना भी दी। कहा कि दोनों को जान का खतरा बना हुआ है। ऐसे आपराधिक तत्वों से उन्हें बचाने की गुहार भी लगाई गई है। राजस्व पुलिस ने धारा 147, 323, 392, 457, 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजस्व उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी वीरू, ललित, देव सिंह और राहुलू सहित कई अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed