{"_id":"6a29b85fec781e84660ed1f8","slug":"bdc-meeting-in-syalde-marked-by-uproarious-scenes-almora-news-c-232-1-alm1019-144624-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: स्याल्दे में हंगामेदार रही बीडीसी की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: स्याल्दे में हंगामेदार रही बीडीसी की बैठक
Thu, 11 Jun 2026 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। विकासखंड स्याल्दे में आयोजित क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) बैठक में पानी, बिजली और सड़क की समस्याएं उठाई गईं। बैठक में 95 ग्राम प्रधानों और 36 क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के 81 अधिकारियों ने शिरकत की। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की बदहाल स्थिति को लेकर विभागीय अधिकारियों को घेरा और समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई।
बैठक में पेयजल संकट को लेकर कई ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारियों से सवाल किए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में कई गांवों में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने अधिकारियों से जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई। बिजली व्यवस्था को लेकर भी बैठक में अधिकारियों से तीखी बहस हुई।
विज्ञापन
नैल, बाजखेत, महरोली और इक्कूखेत क्षेत्रों में बार-बार बिजली कटौती और खराब आपूर्ति पर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई। ग्राम प्रधान विश्राखेत प्रकाश कठायत ने आरोप लगाया कि लाइनमैन फोन तक नहीं उठाते और दिन में कई बार बिजली कटने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने जर्जर पोल और लटकते तारों को बदलने की मांग भी उठाई।
जिला पंचायत सदस्य किशोर बवाड़ी ने भी अपने क्षेत्र की विद्युत समस्याओं को प्रमुखता से रखा। सड़कों की बदहाल स्थिति पर भी जनप्रतिनिधि भड़क गए। उन्होंने कहा कि पिछली आपदा के बाद से कई सड़कें क्षतिग्रस्त हैं और अब तक उनकी मरम्मत नहीं हुई।
बैठक में ब्लॉक प्रमुख मथुरा दत्त, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र नेगी, एसडीएम याक्षी अरोड़ा, बीडीओ शैलेन्द्र जोशी सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।