फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Based job seeking to investigate forged documents

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी की जांच करने की मांग

Mon, 02 Jan 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 02 Jan 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की यहां हुई बैठक में वक्ताओं ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी और पेंशन प्राप्त करने वाले राज्य आंदोलनकारियों की जांच करने की मांग की। उन्होंने शासन और प्रशासन पर वास्तविक राज्य आंदोलनकारियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने द्वाराहाट के राज्य आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण नहीं होने पर जिला मुख्यालय में धरना देने का एलान किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा समेत कई स्थानों पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कई लोग राज्य आंदोलनकारी बन गए। फर्जी तरीके से राज्य आंदोलनकारी बने लोगों को नौकरी और पेंशन भी मिल गई है। उन्होंने इस मामले की जांच करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार ने फर्जी आंदोलनकारियों को नौकरी और पेंशन दे दी, लेकिन वास्तविक राज्य आंदोलनकारी आज भी नौकरी, पेंशन के लिए  भटक रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गत एक माह से राज्य आंदोलनकारी द्वाराहाट में आंदोलनरत हैं। शासन प्रशासन द्वारा बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद वास्तविक आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण नहीं किया गया है। उन्होंने द्वाराहाट के राज्य आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण नहीं होने पर जिला मुख्यालय में धरना देने का एलान किया। बैठक में महेश परिहार, शिवराज बनौला, गोपाल सिंह, महेश पांडे, गोपाल राम, दीवान बनौला, एलडी शर्मा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed