{"_id":"89b655781536b7f2e8c7d3b543f020d0","slug":"base-number-will-be-recorded-in-the-voter-lists-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटर लिस्ट में दर्ज होगा आधार नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटर लिस्ट में दर्ज होगा आधार नंबर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Fri, 13 Mar 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीएम विनोद कुमार सुमन ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग की वोटर लिस्ट को आधार नंबर से जोड़ने का कार्यक्रम जारी हो गया है। आधार कार्ड पखवाड़ेभर में तैयार किए जाने हैं। इसके लिए संस्थाओं को नियुक्त कर दिया गया है।
डीएम ने बताया कि द्वाराहाट, जागेश्वर, भिकियासैंण, स्याल्दे, चौखुटिया, ताकुला, जैंती, लमगड़ा ब्लाक, ताड़ीखेत आदि क्षेत्रों में आधार कार्ड तैयार किए जाएंगे। इसके लिए संस्थाओं को नियुक्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार यह कार्य 15 दिन में पूर्ण किया जाना है। आयोग ने इस सूचना को एकत्र करने के लिए एक प्रारूप तैयार किया है। बीएलओ को प्रत्येक मतदाता की प्रविष्टि की भली भांति जांच करनी होगी। निर्धारित कालमों में मोबाइल नंबर, आधार नंबर, ई-मेल, आईडी अंकित कर 25 मार्च तक जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराना होगा। इसके लिए बीएलओ को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि बीएलओ अपने मतदान स्थल पर जागरूकता समूह गठित करेंगे। समूह में राजकीय कर्मचारी, स्थानीय प्रतिनिधि, बीएलए, बूथ क्षेत्र के स्कूल, कालेज के प्राचार्य, उनके प्रतिनिधि एनएसएस, एनवाईके के स्वयंसेवक, एनजीओ के प्रतिनिधि आदि सदस्य होंगे।
विज्ञापन