फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Base Hospital Runs Without NOC

Almora News: दमकल की एनओसी के बगैर चल रहा बेस अस्पताल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Base Hospital Runs Without NOC
अल्मोड़ा का बेस अस्पताल। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा (दीपक चंद्र कापड़ी)। विकास की गति नापने का कोेेेेेेई पैमाना तो तय नहीं है लेकिन इसकी हकीकत की एक मिसाल अल्मोड़ा का बेस अस्पताल भी है। दस साल पहले शुरू हुआ इसका निर्माण कार्य अब तक चल ही रहा है। सिस्टम की लापरवाही का आलम यह है कि अस्पताल अग्निशमन विभाग की एनओसी के बगैर चल रहा है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में वर्ष 2012 में 250 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि से बेस अस्पताल के नवनिर्माण और विस्तारीकरण कार्य शुरू किया था। यूपी निर्माण निगम को इसके निर्माण की जिम्मेदारी दी गई लेकिन तब से आज तक इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। बेस अस्पताल का संचालन करने वाले चिकित्सा शिक्षा विभाग के अनुसार इसमें अब भी 10 प्रतिशत से अधिक कार्य होना शेष है। हैरानी की बात यह है कि अब तक बेस अस्पताल का हस्तांतरण कार्यदायी संस्था ने चिकित्सा शिक्षा विभाग को नहीं हुआ है लेकिन बगैर हस्तांतरण के ही इसे संचालित करने में जल्दबाजी दिखा दी गई। अस्पताल में एक समय में 50 से 100 मरीज भर्ती होते हैं। इसके अतिरिक्त हर रोज यहां 300 से अधिक लोग इलाज को पहुंचते हैं। संवाद
विज्ञापन

कोट- बेस अस्पताल का अब तक हस्तांतरण नहीं हुआ है। अस्पताल प्रबंधन को इसके संचालन के निर्देश मिले थे। ऐसे में विभाग अपने रिस्क पर इसका संचालन कर रहा है। आग की घटनाओं से निपटने के लिए इंतजाम नहीं है, जिस पर काम किया जा रहा है। कई भवनों का निर्माण अब भी होना शेष है। -डॉ. अजय आर्य, एमएस, बेेेेस अस्पताल, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed