फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Base Hospital Almora Opend

बेस अस्पताल में 10 माह बाद शुरू हुई सभी सेवाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Base Hospital Almora Opend
बेस अस्पताल अल्मोड़ा। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। बेस अस्पताल अल्मोड़ा में दस महीने बाद सभी सेवाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि सोमवार को अस्पताल में एक भी मरीज भर्ती नहीं हुआ लेकिन अस्पताल में आईपीडी, इमरजेंसी, ऑपरेशन समेत तमाम सेवाएं संचालित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

बीते वर्ष मार्च में कोरोना संक्रमण के बीच बेस अस्पातल अल्मोड़ा को कोविड अस्पताल के रूप में स्थापित कर दिया गया था। अस्पताल में सिर्फ कोविड मरीजों को आइसोलेट कर उनका ही इलाज किया जा रहा था। लॉकडाउन में अन्य सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई थीं। मई के पहले सप्ताह में बेस अस्पताल में सामान्य ओपीडी के साथ जांचें आदि शुरू र्हुइं लेकिन आईपीडी, इमरजेंसी, ऑपरेशन आदि संचालित नहीं हो सके थे। बेस अस्पताल में सेवाएं संचालित नहीं होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब एक फरवरी से सरकार की ओर से जारी आदेशों के अनुसार बेस अस्पताल अल्मोड़ा में भी विभिन्न सेवाएं शुरू हो गई हैं इससे मरीजों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

ऑपरेशन की भी सुविधा मिलेगी
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के मरीजों को अब ऑपरेशन के लिए महानगरों या फिर निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। बेस अस्पताल अल्मोड़ा में अब मरीजों को ऑपरेशन समेत तमाम सेवाएं मिल सकेंगी। मालूम हो कि जिला अस्पताल के सर्जन, अस्थि रोग विशेषज्ञ और निश्चेतक उच्च शिक्षा के लिए लंबे से अवकाश पर हैं। हालांकि अस्थि रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति हो गई और बेस अस्पताल के सर्जन को सप्ताह में चार दिन जिला अस्पताल में संबंद्ध किया गया है, लेकिन निश्चेतक के अभाव में जिला अस्पताल में ऑपरेशन ठप पड़े हैं। वहीं कोविड अस्पताल के रूप में विकसित बेस अस्पताल में अब तक कोरोना के कारण सेवाएं बंद थी, जिससे मरीजों को ऑपरेशन के लिए भटकना पड़ रहा था। अब बेस में सेवाएं शुरू होने से मरीजों को ऑपरेशन की सुविधा भी मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेस अस्पताल में सोमवार से आईपीडी, ऑपरेशन, इमरजेंसी आदि सेवाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन अस्पताल में कोई भी मरीज भर्ती नहीं हुआ, लेकिन अब यहां मरीजों को भर्ती करने समेत तमाम सेवाएं दी जाएंगी।
-डॉ. एचसी गड़कोटी, पीएमएस बेस अस्पताल अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed