फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Banks began to be utilized in a multitude of salaried and pensioners

बैंकों में वेतनभोगी और पेंशनरों की भीड़ लगनी शुरू

Wed, 30 Nov 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा Updated Wed, 30 Nov 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Banks began to be utilized in a multitude of salaried and pensioners
एसबीआई अल्मोड़ा में वेतन निकालने के लिए लगी पेंशनरों की भी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 नोटबंदी के बाद अब बैंकों में वेतनभोगी और पेंशनरों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। माह का आखिरी दिन होने के कारण बुधवार को अधिकांश बैंकों में पेंशनर पैसा निकालने को पहुंचे। इसके अलावा पैसे निकालने और जमा करने वालों की भी तादात ज्यादा होने से बैंकों में अंदर और बाहर दोनों ओर काफी भीड़ देखने को मिली। 


  नवंबर के आखिरी दिन बुधवार को नगर के एसबीआई, पीएनबी और जिला सहकारी बैंक में वेतनभोगी, पेंशनरों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। एसबीआई बैंक में सुबह से ही अंदर और बाहर तक लोग पैसे निकालने के लिए लाइन में खड़े रहे। यही हाल पीएनबी और जिला सहकारी बैंक में भी  देखने को मिला। एसबीआई के अलावा अन्य बैंकों में रकम कम होने के कारण लोगों को अभी भी खाते से निकासी के लिए ज्यादा पैसे नहीं मिल पा रहे हैं, वहीं एटीएम से भी सीमित पैसा ही निकाल पा रहा है। पैसा नहीं होने से अभी भी कई एटीएम बंद हैं।
विज्ञापन


एसबीआई पहुंचे लोनिवि से रिटायर रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि भीड़ बहुत ज्यादा है और लाइन में घंटों खड़ा रहना उनके लिए संभव नहीं इसलिए वह लौट गए। उन्होंने बताया कि भीड़ के कारण इन दिनों पासबुक में एंट्री भी नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि एसबीआई  में 24 हजार मिल रहे हैं, लेकिन अन्य बैंकों में पैसे की कमी के कारण  कहीं चार हजार तो कही एक हजार का भुगतान हो पा रहा है। इधर अनेक बैंक शाखाओं में पर्याप्त करेंसी नहीं होने से लोग परेशान हैं। संबंधित बैंक शाखाओं का कहना है कि कि एसबीआई मुख्य शाखा से करेंसी नहीं मिलने के कारण दिक्कत हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed