{"_id":"586fdb614f1c1bcf57158fd5","slug":"bank-failures-and-angry-kunwaliwasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक न होने से कुंवालीवासी नाराज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक न होने से कुंवालीवासी नाराज
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Fri, 06 Jan 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत का कुंवाली गांव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुंवाली क्षेत्र में राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं होने से क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी है। इस मांग को लेकर लोग गत माह विशाल प्रदर्शन भी कर चुके हैं। क्षेत्र में बैंक नहीं होने के कारण लोगों को 15 से 30 किमी की दौड़ लगानी पड़ रही है। 12 न्याय पंचायतों वाले इस क्षेत्र की आबादी लगभग 12 हजार है। विकास समिति और व्यापार संघ ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र बैंक की शाखा नहीं खुली तो विस चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
कुंवाली क्षेत्र में राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने की मांग 1994 से चल रही है। भिटारकोट, कुलसीबी, मल्यालगांव, दैना, मुझोली, धनखोली, ऐना, पागसा, नैड़ी सहित 12 न्याय पंचायतों वाले इस इलाके में एक हजार से अधिक सरकारी कर्मचारी, पेंशनर हैं। यहां दो इंटर कॉलेज, दो हाईस्कूल, 17 प्राइमरी विद्यालय, एक पोस्ट ऑफिस, दो एलोपेथिक और एक आयुर्वेदिक अस्पताल है। बैंक के लिए लोगों को 15 किमी दूर मजखाली, 25 किमी दूर बग्वालीपोखर और 30 किमी दूर रानीखेत जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विकास समिति और व्यापार संघ के बैनर तले लोग 22 दिसंबर को वृहद प्रदर्शन कर चुके हैं। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र बिष्ट का कहना है कि अभी तक बैंक को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पिछले दिनों लीड बैंक की तरफ से सर्वेयर आए थे, लेकिन उनके रुख को देखकर सार्थक कार्रवाई की उम्मीद नहीं लग रही है। चेतावनी देने वालों में संघर्ष समिति के मंत्री रघुवर दत्त जोशी, जीवन सिंह, बीडी जोशी, लक्ष्मण सिंह, अशोक पांडे, पूूरन सिंह, जगदीश सिंह, दिनेश वर्मा, विजय सिंह, दीवान सिंह, हरीश लाल वर्मा आदि थे।
विज्ञापन