फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ban on making junk food in Shravani fair Jageshwar

Jageshwar: इस बार नहीं मिलेंगे मोमो-चाऊमीन, पिछले साल तक श्रावणी मेले के दौरान भंडारों में बनते थे जंक फूड

Tue, 08 Jul 2025 01:32 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 08 Jul 2025 01:32 PM IST
सार

जागेश्वर धाम में 16 जुलाई से 15 अगस्त तक लगने वाले श्रावणी मेले के भंडारों में जंक फूड बनाने पर रोक लगा दी है। पिछले साल तक श्रावणी मेले के भंडारों में चाऊमीन, मोमो, थोक्पा सहित कई अन्य जंक फूड बनाकर परोसे जाते थे।

विज्ञापन
Ban on making junk food in Shravani fair Jageshwar
Jageshwar Dham - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जागेश्वर धाम में 16 जुलाई से 15 अगस्त तक लगने वाले श्रावणी मेले के भंडारों में जंक फूड बनाने पर रोक लगा दी है। पिछले साल तक श्रावणी मेले के भंडारों में चाऊमीन, मोमो, थोक्पा सहित कई अन्य जंक फूड बनाकर परोसे जाते थे। लंबे समय से व्यापारी और स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे थे। मंदिर समिति ने भंडारा लगाने वालों के लिए विशेष गाइडलाइन को जारी कर दी है।

विज्ञापन

सोमवार को जागेश्वर में हुई बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार बरखा जलाल और मंदिर समिति के उपाध्यक्ष नवीन भट्ट ने की। इस दौरान मंदिर समिति ने बताया कि श्रावणी मेले में हर रोज लगने वाले भंडारों को लेकर मंदिर समिति के पास बुकिंग फुल हो गई है। यहां देश विदेश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालु भंडारे लगाते थे। भंडारे में हलवा, पूड़ी, खीर के साथ-साथ जंक फूड भी परोसते थे।

विज्ञापन


इसका स्थानीय लोग और व्यापारी विरोध कर रहे थे उनका कहना था कि मेले के दौरान जंक फूड परोसना गलत है। इसके बाद मंदिर समिति ने इसे परोसने पर रोक लगा दी है। वहां पर पुजारी प्रतिनिधि नवीन चंद्र भट्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश भट्ट, दयाल पांडे, विजय कुमार, शेखर भट्ट, हिमांशु भट्ट, पूर्व प्रधान हरिमोहन भट्ट, बबलू प्रसाद, बालम भट्ट थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed