फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bagwali became a lieutenant in the army of the daughter of Rautela village

बग्वाली रौतेला गांव की बिटिया बनी सेना में लेफ्टिनेंट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bagwali became a lieutenant in the army of the daughter of Rautela village
लेफ्टिनेंट रश्मि रौतेला - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत विकासखंड के बग्वाली रौतेला गांव की होनहार बिटिया रश्मि रौतेला सेना में लेफ्टिनेंट बनी हैं। बिटिया के अफसर बनने से गांव ही नहीं पूरे क्षेत्र का मान बढ़ा है। रश्मि को पहली तैनाती मिलिट्री अस्पताल पठानकोट में मिली है। गांव में खुशी का माहौल है। रश्मि के पिता भी सेना से सेवानिवृत्त हैं।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि रश्मि की उपलब्धि से अन्य ग्रामीण बालिकाएं भी प्रेरित होंगी।
रश्मि ने यहां आर्मी पब्लिक स्कूल से 2015 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। 2016 में पहले प्रयास में उन्होंने सेना की नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा भी उत्तीर्ण कर ली। उन्होंने मुंबई स्थित सैन्य अस्पताल में चार साल का प्रशिक्षण पूरा किया और अब वह भारतीय सेना में अफसर बन गई हैं। सैन्य अस्पताल पठानकोट में उन्हें पहली तैनाती मिली है।
विज्ञापन

कोरोनाकाल के चलते उनके परिजनों को पासिंग आउट परेड के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था। रश्मि के पिता ललित मोहन सिंह रौतेला सेना में सूबेदार थे, इसी साल सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी माता मुन्नी देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। बड़ा भाई सूरज रौतेला सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। जिला पंचायत सदस्य शोभा रौतेला, उनके प्रतिनिधि हेमंत रौतेला ने कहा कि यह गांव के लिए खुशी की बात है, पहली बार गांव से कोई बिटिया सेना में अधिकारी बनी है। इससे ग्रामीण बालिकाओं को प्रेरणा मिलेगी। कहा कि गांव पहुंचने पर रश्मि का अभिनंदन किया जाएगा। इधर, ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत ने भी रश्मि की इस उपलब्धि के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed