{"_id":"59ea2bbe4f1c1ba7678b6b1e","slug":"bagwal-mela-begins-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"बग्वालीपोखर में दो दिवसीय बग्वाल मेला आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बग्वालीपोखर में दो दिवसीय बग्वाल मेला आज से
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भैयादूज पर्व के मौके पर द्वाराहाट तहसील के बग्वालीपोखर में 21 और 22 अक्तूबर को बग्वाल मेले आयोजित होगा। एसएसपी पी रेणुका देवी ने मेले के लिए द्वाराहाट थाने के उप निरीक्षक विशन लाल को मेला प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा यातायात व्यवस्था में भी परिवर्तन रहेगा। एसएसपी ने बताया कि रानीखेत के प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र जोशी को संपूर्ण मेले और कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मेले के दौरान यातायात को सुगम बनाने के लिए सीओ रानीखेत कमल राम आर्या ने यातायात व्यवस्था निर्धारित की। इसके तहत रानीखेत से सोमेश्वर जाने वाले वाहन गगास तिराहे के द्वाराहाट बिंता होते हुए सोमेश्वर जाएंगे। सोमेश्वर से रानीखेत जाने वाले वाहन बिंता तिराहे से द्वाराहाट होते हुए रानीखेत की ओर प्रस्थान करेंगे।
इसके अलावा सोमेश्वर से रानीखेत को आने-जाने वाले वाहन पथरिया, कोरीछीना, मजखाली होते हुए जा सकेंगे। गगास और बिंता से मेले में आने वाले वाहन मेला क्षेत्र से एक किमी पहले दोनों ओर रोक दिए जाएंगे। कोई भी दोपहिया और चौपहिया वाहन मेला क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेगा। कोसी दौलाघट होते हुए बग्वाली पोखर आने वाले वाहन मेला क्षेत्र से एक किमी पूर्व तक ही आ सकेंगे।