फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bageshwar secured first position in vaccination to 45 plus people.

45 प्लस के टीकाकरण में बागेश्वर अव्वल और अल्मोड़ा दूसरे स्थान पर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Bageshwar secured first position in vaccination to 45 plus people.
45 साल से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण में जहां बागेश्वर पहले स्थान पर बरकरार है, वहीं चमोली को पीछे धकेल अल्मोड़ा दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। सरकार से मिले लक्ष्य के सापेक्ष अल्मोड़ा जिले में 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का 100 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण हो चुका है। बागेश्वर जिले में 45-59 आयु वर्ग के 30868 लोगों को टीके लगाए जाने थे। इस आयु के 33740 लोगों यानी 109.30 प्रतिशत को जिले में टीके लग चुके हैं। 28.98 प्रतिशत को टीके की दूसरी डोज भी लग चुकी है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले में न सिर्फ स्थानीय लोग टीका लगवाने आगे आए हैं बल्कि फिल्म अभिनेता और अन्य कलाकार भी यहां से टीका लगवाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले को राज्य सरकार की ओर से 45 साल से अधिक उम्र के 1.41 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया था। लक्ष्य के सापेक्ष अल्मोड़ा जिले में 1.42 लाख लोगों को टीका लग चुका है। इस तरह यहां 101 प्रतिशत लोगों को टीका लग चुका है।
विज्ञापन

बागेश्वर में टीकाकरण के जिला नोडल प्रभारी डॉ. प्रमोद जंगपांगी ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के 31409 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष 31146 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। यह लक्ष्य का 99.16 प्रतिशत है। इस आयु के 51.06 प्रतिशत लोगों को टीके की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। युवाओं में 1.09 लाख लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य है। 54.73 प्रतिशत युवाओं को कोरोना टीके की पहली डोज लग चुकी है। जिले में टीके की 30 हजार डोज उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोज लग रहे तीन हजार से अधिक टीके
बागेश्वर। जिले में रोज तीन हजार से अधिक लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं। टीकाकरण का काम लगातार जारी है। टीकाकरण केंद्रों की संख्या टीके की उपलब्धता के आधार पर घटाई, बढ़ाई जा रही है। अभी टीके पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं। (संवाद)
जनसंख्या औसत के हिसाब से मिला था लक्ष्य
अल्मोड़ा। जिले में 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण जारी है। टीकाकरण लक्ष्य केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित किया गया था। जिले में 45 से अधिक लोगों की जनसंख्या का अलग से सर्वे नहीं हुआ है। एक सर्वे के अनुसार जिले की कुल जनसंख्या की 23 फीसदी आबादी 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की मानी गई है। अन्य जिलों में भी इससे अधिक लोग मिल रहे हैं। बागेश्वर जिले में तो लक्ष्य के सापेक्ष 109 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण हो चुका है। (संवाद)

अल्मोड़ा जिले में 45 वर्ष से अधिक उम्र के टीकाकरण में लक्ष्य के सापेक्ष 101 प्रतिशत लोगों को टीके की पहली डोज लग चुकी है। इसी कारण लक्ष्य प्राप्ति में यह जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।
-इंद्र सिंह अल्मिया, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed