फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Badminton Player of Almora

Almora News: अल्मोड़ा के बैडमिंटन खिलाड़ियों का स्वागत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Badminton Player of Almora
हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैडमिंटन खिलाड़ियों को सम्मानित करते सीडीओ अंशुल स? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। गृह जनपद लौटने पर अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ियों का खेल विभाग ने स्वागत किया। कहा कि ये सभी खिलाड़ी देश, प्रदेश और जिले का गौरव हैं।
विज्ञापन

प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल, सीडीओ अंशुल सिंह के साथ ही खेल विभाग के प्रशिक्षक और अन्य कर्मियों ने शनिवार को हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैडमिंटन खिलाड़ी ध्रुव रावत, शिवम मेहता, स्नेहा रजवार का पुष्पगुच्छ देकर और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल ने कहा कि इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में प्रदेश, देश का प्रतिनिधित्व कर कई पदक जीते। ये सभी खिलाड़ी देश की सर्वोच्च प्रकाश पादुकोण एकेडमी बेंगलुरु में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर उत्तरांचल बैडमिंटन संघ के महासचिव बीएस मनकोटी, जिला बैडमिंटन संघ के जिलाध्यक्ष प्रशांत जोशी, सचिव संतोष बिष्ट, सहायक प्रशिक्षक जीवन प्रकाश, नंदन सिंह रावत, गोकुल सिंह मेहता, हरीश गोस्वामी, विक्रम भंडारी आदि मौजूद रहे। इन सभी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed