फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Badminton Player in Almora

दो स्वर्ण, दो रजत पदक के साथ उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Badminton Player in Almora
आल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट के कोच बलजीत सिंह और लोकेश नेगी के साथ उत्तराखं? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। पुलेला गोपीचंद एकेडमी हैदराबाद में हुई आल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में उत्तराखंड की टीम को दो स्वर्ण और दो रजत पदक मिले हैं। उत्तराखंड की टीम में ध्रुव नेगी, अंश नेगी, सिद्धी रावत, आन्या बिष्ट और ईशान नेगी शामिल थे।
विज्ञापन

उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि अंडर- 17 बालक एकल वर्ग में ध्रुव नेगी और अंश नेगी के बीच फाइनल खेला गया। ध्रुव ने अंश को 20-22, 21-7, 21-13 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

अंडर-15 बालिका युगल वर्ग में उत्तराखंड की सिद्धी रावत और आन्या बिष्ट की जोड़ी ने तेलंगाना की तन्वी रेड्डी, आंध्र प्रदेश की दुर्गा ईशा कंत्रापू की जोड़ी को 22-20, 12-21, 21-18 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-15 के मिश्रित वर्ग में उत्तराखंड के ईशान नेगी और सिद्धी रावत की जोड़ी ने रजत पदक जीता। फाइनल में इस जोड़ी को असम की जोड़ी बोर्निल आकाश, शांतिप्रिया से 18-21, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा। मनकोटी ने बताया कि ध्रुव और अंश नेगी प्रकाश पादुकोण अकादमी में कोच डीके सेन के मार्गदर्शन में तो सिद्धी रावत, आन्या बिष्ट और ईशान नेगी देहरादून में बलजीत सिंह से प्रशिक्षण ले रहे हैं।

पांचों खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन
अल्मोड़ा। प्रतियोगिता के आधार पर एशियन जूनियर चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का चयन किया गया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर ध्रुव नेगी, अंश नेगी, सिद्धी रावत, आन्या बिष्ट और ईशान नेगी का चयन टीम में हो गया है। ये सभी 29 नवंबर से चार दिसंबर तक थाईलैंड में होने वाली बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप अंडर 15 और 17 में हिस्सा लेंगे। उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक, कोच बलजीत सिंह, लोकेश नेगी आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed