फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Badi Gadhera overflows due to heavy rain; fields and houses in Paili village suffer damage.

Almora News: भारी बारिश से उफनाया बाड़ी गधेरा, पैली गांव में खेतों और घरों को पहुंचा नुकसान

Fri, 12 Jun 2026 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 12 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Badi Gadhera overflows due to heavy rain; fields and houses in Paili village suffer damage.
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। तड़ागताल क्षेत्र की पैली ग्राम पंचायत में बुधवार को हुई भारी बारिश ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी है। भारी बारिश के बाद बाड़ी गधेरा उफान पर आ गया, जिससे कई घरों के आसपास पानी और मलबा पहुंच गया। किसानों की कृषि भूमि को नुकसान हुआ। धान की खेती के लिए तैयार खेत मलबे से पट गए, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, तेज बारिश के चलते बाड़ी गधेरे का जलस्तर अचानक बढ़ गया। तेज बहाव अपने साथ भारी मात्रा में पत्थर, मिट्टी और मलबा लेकर आया, जो खेतों में जमा हो गया। कई स्थानों पर खेतों की मेड़ें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। कुछ मकानों के आसपास पानी भरने और मलबा आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना रहा। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ग्रामीण नरेंद्र गिरी ने बताया कि बाड़ी गधेरे के उफनाने से गांव की कृषि भूमि को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि गधेरे के दोनों किनारों पर तटबंध निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में गधेरे के दोनों ओर तटबंध निर्माण के लिए करीब 10 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, लेकिन योजना अमल में नहीं आ सकी। अब ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का तत्काल सर्वे कराने, प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने और गधेरे के दोनों ओर मजबूत तटबंध निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed