फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Badhecina twelve rooms, two houses in the town fire burns

बाड़ेछीना कस्बे में आग लगने से बारह कमरों के दो मकान जले

Tue, 27 Dec 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 27 Dec 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
Badhecina twelve rooms, two houses in the town fire burns
‌सिलेंडर में विस्फोट के बाद की गिरी दीवार। - फोटो : अमर उजाला

 सोमवार रात बाड़ेछीना कस्बे में रेस्टोरेंट में सिलेंडर से गैस लीक होने और सिलेंडर फटने से आग लगने से बारह कमरों के दो मकान जलकर राख हो गए। आग लगने से दुकान में रखे चार अन्य सिलेंडर भी एक-एक कर फट गए। विस्फोट से बगल के एक अन्य मकान में दरारें आ गईं।  इस दौरान घबराहट में पड़ोसी 36 वर्षीय महिला दस फीट ऊंचे बरामदे से गिरकर घायल हो गई। जिसका बेस अस्पताल अल्मोड़ा में उपचार चल रहा है। तीन घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। अग्निकांड में भवन स्वामियों को सात लाख और दुकानदार को करीब पचास हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


बाड़ेछीना में हंसा दत्त पुत्र चिंतामणि के मकान के प्रथम तल में धन सिंह रेस्टोरेंट चलाते हैं। सोमवार रात रेस्टोरेंट में लगाए गए सिलेंडर से गैस लीक हो गई। दुकान के पीछे की ओर कूड़े में आग लगी थी। गैस लीक होने पर रात करीब 12:20 बजे सिलेंडर ने आग पकड़ ली और विस्फोट हो गया। इसके बाद 12:40 बजे दूसरे, तत्पश्चात बारी-बारी से तीन अन्य सिलेंडर फट गए। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने से लोग दहशत में आए गए। हंसा दत्त के तीन मंजिले मकान के छह कमरों के अलावा पड़ोसी हीरा बल्लभ पुत्र प्रेम बल्लभ का मकान भी आग की चपेट में आ गया। उनका भी छह कमरों का मकान जल गया। दोनों परिवारों के परिजनों ने भागकर जान बचाई। पास ही पानी की टंकी से लोगों ने आग बुझानी शुरू की। पड़ोस में रहने वाले ब्लॉक प्रमुख हरीश बनौला ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। 1:10 बजे फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से तड़के करीब चार बजे आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


सिलेंडर के विस्फोट से भुवन चंद्र पुत्र चंद्र बल्लभ के मकान में भी दरारें आ गई हैं। घबराहट में उनकी पत्नी कविता जोशी (36) दस फाट ऊंचे बरामदे से गिरकर घायल हो गईं। कविता को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए अल्मोड़ा भेजा गया। बेस अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। उनके कमर में गंभीर चोट और दायां पैर फ्रैक्चर हो गया है। अग्निकांड में किराए में रेस्टोरेंट चलाने वाले धन सिंह को करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है। जबकि भवन स्वामी हंसा दत्त को तीन लाख और दूसरे भवन स्वामी हीरा बल्लभ को चार लाख का नकुसान हुआ है। अग्निकांड में दोनों परिवारों का सभी सामान जलकर राख हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed