फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   bad road of Dwarahat

तीन साल के विकास की पोल खोल रहा दुर्दशाग्रस्त नौबाड़ा-दौला मोटर मार्ग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
bad road of Dwarahat
इस हालत में है द्वाराहाट-दौला मोटर मार्ग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। जहां एक ओर राज्य सरकार तीन वर्षों की उपलब्धियां गिना रही है, वहीं दूसरी तरफ बदहाल सड़कें सरकार के विकास कार्यों की पोल खोल रही हैं। करीब 22 किमी लंबा द्वाराहाट-नौबाड़ा-दौला मोटर मार्ग पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। इनसे बचने के प्रयास में कई दोपहिया वाहन चोटिल तक हो चुके हैं।
विज्ञापन

नौबाड़ा, डंगरखोला, निरकोट, पटास, भासी, कफलानी, दौला, पाली आदि क्षेत्रों के लोगों को इसी सड़क से आना, जाना होता है, लेकिन लंबे समय से सड़क खराब है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कई बार पूर्व में सड़क के सुधारीकरण को लेकर आंदोलन भी किए, लेकिन विभाग ने गड्ढे तक नहीं भरे। ग्रामीणों ने बताया कि 2014 में इस सड़क में डामरीकरण किया गया था। वह सालभर भी नहीं टिका। तब विभागीय अधिकारियों ने मार्च-अप्रैल में पुन: डामरीकरण आश्वासन दिया था, लेकिन छह साल बाद भी सुध नहीं ली गई। जिला पंचायत सदस्य पंकज कुमार, प्रधान हीरा सिंह रौतेला, प्रेम सिंह नेगी, बंशी सिंह, हर सिंह भंडारी, हरीश पुरोहित, राम दत्त, किशोर सिंह, नंदन सिंह, नारायण पाठक, हुकुम सिंह आदि ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed