फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bad NH in Almora

एक साल लगा दिया फिर भी एनएच- 87 को गड्ढा मुक्त नहीं कर पाया एनएच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bad NH in Almora
अल्मोड़ा- हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित करते सांस? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सांसद अजय टम्टा ने रविवार को अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 87 (नया एनएच 109) का निरीक्षण कर सड़क सुधारीकरण कार्य में देरी होने को लेकर एनएच अधिकारियों को फटकार लगाई। टम्टा का कहना था कि एक साल पहले इस मार्ग के सुधारीकरण के लिए 45 करोड़ का बजट जारी किया गया था लेकिन सालभर बाद भी सड़क गड्ढामुक्त नहीं हो सकी। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर सड़क को गड्ढामुक्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

सांसद टम्टा ने रविवार को जिले की जीवनरेखा मानी जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग का काकड़ीघाट से क्वारब तक निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क की खस्ता हालत देख सांसद ने नाराजगी जताई। बताया कि वर्ष 2021 में भारत सरकार ने इस मार्ग के सुधारीकरण के लिए कुल 45 करोड़ रुपये जारी किये थे लेकिन विभाग की धीमी गति के कारण सड़क सुधारीकरण का काम पूरा नहीं हो सका। उन्होंने एनएच अधिकारियों को तत्काल मौके पर बुलाकर कार्य में तेजी लाते हुए एक सप्ताह के भीतर सड़क को गड्ढा मुुक्त करने के निर्देश दिए। साथ ही तहसील और जिला प्रशासन के अधिकारियों से भी नियमित रूप से सड़क का स्थलीय निरीक्षण करने को कहा।
विज्ञापन

उहोंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान धूल उढ़ने से स्थानीय व्यापारियों, लोगों और यात्रियों की सुविधा के लिए सड़क में नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जाय। उन्होंने एनएच अधिकारियों से कहा कि अगर सड़क के गड्ढों से जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो विभाग उसके लिए जिम्मेदार होगा। जनता के हितों का ख्याल रखते हुए समय से सड़क सुधारीकरण का कार्य पूरा करें। निरीक्षण के दौरान भाजपा नेता कैलाश शर्मा, एनएच के सहायक अभियंता जीके पांडेय, सहायक परियोजना प्रबंधक रवि दत्त, तहसीलदार मनीषा बिष्ट, महेश रावत, मनीष जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed