फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bad BSNL in Almora

बीएसएनएल के डीडा टावर में खराबी आने से उपभोक्ता परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Bad BSNL in Almora
अल्मोड़ा। बीएसएनएल के द्वारसों के पास डीडा में स्थापित मोबाइल टॉवर में आए दिन खराबी आने से क्षेत्र के करीब तीन हजार उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के लोगों ने बीएसएनएल के अधिकारियों से टॉवर में आने वाली खराबी को स्थायी रूप से दूर करने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने बताया कि बीएसएनएल ने डीडा की पहाड़ी में मोबाइल टॉवर लगाया है। टॉवर में आए दिन खराबी आती रहती है। इधर पिछले कुछ समय से आए दिन टॉवर में खराबी आने से मोबाइल में सिग्नल नहीं आ रहे हैं। इस कारण दौलाघट, गोविंदपुर, उडला, पणकोट, रमड़ा, भगोती, लक्ष्मीपुर, डांगीखोला, नकुटा, गल्ली, वस्यूरा समेत दो दर्जन गांवों के करीब तीन हजार उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापार मंडल गोविंदपुर के अध्यक्ष कैलाश तिवारी, संरक्षक दिनेश बोरा, सचिव हरीश चिलवाल ने बीएसएनएल के महाप्रबंधक से मोबाइल टावर में आए दिन आ रही खराबी को स्थायी रूप से दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed