फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Baby born dead in the hospital, the mother also died

Almora News: अस्पताल में मृत जन्मा बच्चा, प्रसूता ने भी रास्ते में दम तोड़ा

Wed, 23 Aug 2023 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 23 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Baby born dead in the hospital, the mother also died
अल्मोड़ा। धौलादेवी पीएचसी में मृत नवजात का जन्म होने के बाद गंभीर हालत में हायर सेंटर लाते समय प्रसूता ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। जच्चा-बच्चा की मौत से कोहराम मचा है। वहीं इस मामले ने जिले में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल भी खोल दी है। अगर समय पर एंबुलेंस मिल जाती तो प्रसूता की जान बच सकती थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार धौलादेवी विकासखंड के ग्राम घुरतुना निवासी सुनीता देवी (23) को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन बीते रविवार को पीएचसी ले गए थे। पूरे दिन उसे अस्पताल में भर्ती रखा गया। देर शाम उसने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद उसकी हालत भी बिगड़ने लगी। इस पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला मुख्यालय की तरफ रवाना हुए लेकिन उसने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। चिकित्सकों का कहना है कि प्रसव के बाद उसका अत्यधिक रक्तस्राव हुआ, जिस पर उसे रेफर किया गया। वहीं जच्चा-बच्चा की एक साथ मौत होने से परिजनों में कोहराम मचा है। संवाद
विज्ञापन


समय पर नहीं मिली एंबुलेंस
अल्मोड़ा। सीएचसी प्रभारी डॉ. बीबी जोशी ने बताया कि अत्यधिक रक्तस्राव होने पर प्रसूता को रेफर किया गया। अन्य केस में जाने से 108 एंबुलेंस भी नहीं मिल सकी। इंतजार के बाद भी जब एंबुलेंस वापस नहीं लौटी तो परिजन उसे प्राइवेट वाहन बुक कर जिला मुख्यालय ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
सामान्य प्रसव में मृत बच्चा पैदा हुआ। प्रसूता को अत्यधिक रक्तस्राव होने से हायर सेंटर रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। - डॉ. बीबी जोशी, प्रभारी चिकित्साधिकारी, पीएचसी, धौलादेवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed