फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ayurvedic Hospital system should be improved

जिले में किराये के भवनों में संचालित हो रहे हैं 24 आयुर्वेदिक अस्पताल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Ayurvedic Hospital system should be improved
अल्मोड़ा। जिले में 24 राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल किराये के भवनों में संचालित हो रहे हैं। जिला मुख्यालय के अस्पताल के पास भी अपना भवन नहीं है। किराये के भवनों में चल रहे कई आयुर्वेदिक अस्पतालों के भवन बेहद जर्जर हैं। सीलन के कारण दवाओं के खराब होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य बनने के 20 साल बाद भी जिले में आयुर्वेदिक चिकित्सा व्यवस्था पटरी पर नहीं आ सकी। जिले में कुल 50 आयुर्वेदिक अस्पताल हैं। इनमें से 24 अस्पतालों के पास अपने भवन नहीं हैं। राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल नगर (अल्मोड़ा) लोअर माल रोड खोल्टा में किराये के भवन में संचालित हो रहा है। जिला मुख्यालय में इस कार्यालय को संचालित करने के लिए सरकारी भवन नहीं मिल पाया। सैंणमानुर, बकस्वाड़, बानठौक, सौनी, जीनापानी, स्यूनराकोट, काकड़ीघाट, मनुली, नगचूलाखाल, चमड़खान, दोड़म, मेरगांव, हउली, भगौती, सल्पड़, तलाड़ताल, देवलीखेत, झुपुलचौड़ा, धारखोला, डीनापानी, तोली, जिंगोली, बसई अगासपुर, मनान अस्पताल लंबे समय से किराये के भवनों में संचालित हैं। बसंतपुर और टाना में अस्पताल मुफ्त के भवनों में संचालित हैं। दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में किराये के भवनों में चलने वाले कई आयुर्वेदिक अस्पतालों के भवनों की हालत बेहद जर्जर हो गई है। कई भवनों की छत जीर्णशीर्ण है। बारिश होने पर इन भवनों के छत से पानी टपक कर अंदर आ जाता है। इससे जहां सरकारी दस्तावेज खराब होने का खतरा रहता है वहीं कर्मचारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही सीलन के कारण दवाओं के खराब होने का खतरा रहता है। इधर क्वैरला और चितौड़खाल में आयुर्वेदिक अस्पतालों के भवन बन गए हैं। चमड़खान में आयुर्वेदिक अस्पताल भवन के लिए लिए 15.88 लाख रुपये का बजट मंजूर हो गया है। धारखोला, टाना में भी अस्पताल के भवनों की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन

वर्तमान में 24 अस्पतालों के पास अपने भवन हैं, जबकि अन्य अस्पताल किराये के भवनों में ही संचालित हो रहे हैं। इन अस्पतालों के भवनों के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है हालांकि फिलहाल बजट नहीं मिला है। बजट मिलने पर भवन निर्माण के लिए कार्रवाई की जाएगी। चितौड़खाल, क्वैरला में अस्पतालों के भवन बनकर तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. केएस नपलच्याल, जिला आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed