{"_id":"61bf809dbbc403580e1e07f1","slug":"ayurved-district-provision-soon-ranikhet-news-hld4481734160","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा को आयुर्वेद जिला बनाने का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा को आयुर्वेद जिला बनाने का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के निर्देश
विज्ञापन
समारोह में मौजूद आयुष सचिव और अन्य अधिकारी। संवाद
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। भारत सरकार के आयुष सचिव पद्मश्री वैद्य राजेश कोटेचा ने अल्मोड़ा आयुर्वेद जिला बनाने के साथ ही 10 और 50 बेड के आयुर्वेद अस्पताल खोलने के लिए प्रस्ताव भेजने को कहा है। वे चिलियानौला स्थित भोले बाबा आयुर्वेदिक अनुसंधान संस्थान हैड़ाखान एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जिले में एक आयुष ग्राम की स्थापना का प्रस्ताव भी राज्य सरकार से भेजने के निर्देेेश दिए।
सीडीओ नवनीत पांडे ने अल्मोड़ा को पर्यटन से जोड़ने और मुख्यमंत्री की घोषणा में आयुष मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल 50 बेड की स्थापना तथा कार्य योजना की जानकारी दी। संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन ने केंद्र और प्रदेश सरकारों के सहयोग से आयुष प्रदेश बनाने की संभावनाओं और योजनाएं बताई। हैड़ाखान आश्रम के कर्नल बीएस राणा ने आयुर्वेद के बारे में बताया। भोलेबाबा आयुर्वेदिक अनुसंधान संस्थान के निदेशक डा विजय शील उपाध्याय ने पद्म श्री वैद्य के बारे में बताया। डॉ. अजीत तिवारी ने आयुर्वेद जिला बनाने, उत्तराखंड आयुष संवर्गीय ढांचे तथा भावी कार्य योजना बताई।
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर की कुलपति प्रो. डॉ. मीता कोटेचा ने जिले में न्यूट्री गार्डन बनाने की जरूरत पर जोर दिया। पद्म श्री कोटेजा ने केंद्र सरकार की आयुर्वेद मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल योजना की जानकारी दी। इस दौरान जिले में संचालित स्कूलों में 200 आयुर्वेदिक नर्सरी, एक विशिष्ट आयुर्वेदिक नर्सरी बनाने का प्रस्ताव दिया गया। डा. भूपेंद्र भैसोड़ा ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में भारतीय चिकित्सा परिषद के सदस्य डॉ. हरिद्वार शुक्ला, निदेशक डा. गजेंद्र राव, डा. महेंद्र गुंज्याल, डा. जितेंद्र पपनोई, डा. आलोक शुक्ला, डा. संजय श्रीवास्तव आदि थे।