फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Awareness.

नशामुक्ति और बालिका उत्थान के लिए अभियान चलाने का संकल्प लिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Awareness.
अपराजिता अभियान के तहत संकल्प लेती महिलाएं। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के बैनर तले सुदूरवर्ती वलना गांव में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने सामाजिक बुराइयों को खत्म करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में नशे का प्रचलन बढ़ रहा है जिस कारण घर बर्बाद हो रहे हैं और बच्चों को भविष्य बिगड़ रहा है। बालिकाओं के उत्थान के लिए जागरूकता अभियान चलाने का भी संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में महिला उत्थान से जुड़े तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई। महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए डेयरी खोलने पर भी महिलाओं ने सुझाव रखे। ग्रामीण महिलाओं के स्वास्थ्य पर भी चर्चा हुई। सरकार से पहाड़ की स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने की अपील की गई। बाद में सभी महिलाओं ने अपराजिता के बैनर तले गांव-गांव में नशामुक्ति अभियान चलाने और बालिकाओं को आगे बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया। इसके लिए गांव-गांव में महिला मंगल दलों को जोड़ने पर भी सहमति बनी। इसके अलावा महिलाएं अपने-अपने क्षेत्र में स्वच्छता अभियान भी चलाएंगी।
विज्ञापन

-गांव गांव में नशे का प्रचलन बढ़ता जा रहा है, इसे रोकने के लिए अब महिलाओं को ही कमान संभालनी पड़ेगी। इसके लिए सभी को एकजुट होना होगा। अमर उजाला ने अपराजिता अभियान चलाकर महिलाओं को सशक्त बनाने की अच्छी पहल की है।-प्रीति पंत।
विज्ञापन
विज्ञापन

-समाज में कई तरह की बुराइयां हैं। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना ही होगा। इसके लिए कोई बड़ा मंच तैयार करना होगा। अमर उजाला का अपराजिता अभियान इसमें कारगर साबित होगा।-माधवी देवी।
-पहाड़ की स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने की बहुत आवश्यकता है। सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। महिलाओं की कई तरह की परेशानियां होती हैं। महिला सशक्तीकरण के लिए तमाम प्रयास किए जाएंगे।-बबिता रावत।

-आज बालिकाएं भी बालकों से पीछे नहीं हैं। बालिकाओं को प्रोत्साहित करने की जरूरत है और समाज को कुरीतियों के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है। इसके लिए सभी को मिलजुलकर कार्य करना होगा।-ललिता बिष्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed