{"_id":"68ee9ba2e08acfc299053166","slug":"awareness-campaign-launched-in-schools-and-marts-almora-news-c-232-1-ha11012-135140-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: स्कूलों, मार्ट में चलाया जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: स्कूलों, मार्ट में चलाया जागरूकता अभियान
Wed, 15 Oct 2025 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। महिला कोतवाली अल्मोड़ा की टीम ने बियरशिबा स्कूल, एडम्स स्कूल और विशाल मेगा मार्ट में छात्राओं व महिला कर्मचारियों को महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम, घरेलू हिंसा और नवीन कानूनों की जानकारी देकर जागरूक किया।
इस अवसर पर गौरा शक्ति ऐप की जानकारी देते हुए महिलाओं का रजिस्ट्रेशन कराया गया और डायल 112, 1090, 1930, 1070 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
प्रभारी निरीक्षक जानकी भंडारी ने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। एसएसपी देवेंद्र पींचा का कहना है कि अभियान जारी रहेगा।