{"_id":"588cd42e4f1c1b165dcf4e08","slug":"automobile-shop-fire-millions-of-goods-ash","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटोमोबाइल की दुकान में आग, लाखों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटोमोबाइल की दुकान में आग, लाखों का सामान राख
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 28 Jan 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
दुकान में लगी आग से जला सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार की रात यहां एक ऑटोमोबाइल की दुकान में आग लग गई, घटना में लाखों रुपए का सामान और सात हजार रुपए की नकदी राख हो गई। अग्निशमन वाहन के विलंब से पहुंचने पर लोगों में आक्रोश देखा गया। आग बुझाने में एक पुलिस कर्मी का हाथ भी जल गया। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के चलते आग लगी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार यहां घटगाड़ स्थित चित्रा ऑटोमोबाइल की दुकान में शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे आग लग गई। दुकान स्वामी महेश बिष्ट ने जल्दी दुकान बंद कर दी थी। पड़ोस के दुकानदारों ने दुकान से धुआं उठता देखा तो वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दुकान स्वामी महेश बिष्ट और पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए, लेकिन आग बेकाबू हो रही थी। अग्नि शमन केंद्र को भी सूचित किया गया, पुलिस कर्मी भी वहां पहुंच गए और आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास करने लगे, लेकिन अग्नि शमन वाहन काफी विलंब से पहुंचा, तब तक लाखों का सामान राख हो गया था। आग बुझाने में सिपाही तारा सिंह का हाथ भी आंशिक रूप से जल गया। दुकान स्वामी महेश बिष्ट ने बताया कि आठ लाख का सामान और सात हजार रुपये की नकदी आग की भेंट चढ़ गई है। पुलिस ने मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन