फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   aunual function chhitar junior high school

बच्चों की रंगारंग प्रस्तुति ने किया मंत्रमुग्ध

Thu, 05 Feb 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला / चौखुटिया(अल्मोड़ा)।
ब्यूरो, अमर उजाला / चौखुटिया(अल्मोड़ा)। Updated Thu, 05 Feb 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
aunual function chhitar junior high school
ग्राम पंचायत छिताड़ में राजकीय जूनियर हाईस्कूल, प्राइमरी स्कूल का संयुक्त वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया।
विज्ञापन


प्राइमरी स्कूल की स्थापना 1945, जूनियर स्कूल की स्थापना 1993 में संत हरिनारायण स्वामी की कृपा से हुई थी। इसके लिए गिरीश चंद्र पुरोहित के पिता ने नि:शुल्क भूमि दान दी थी। स्थापना के बाद पहली बार दोनों स्कूलों के प्रधानाचार्य, शिक्षकों के प्रयासों, ग्रामीणों के सहयोग से वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। वार्षिकोत्सव की शुरुआत संसदीय सचिव मदन सिंह बिष्ट और ब्लाक प्रमुख विशन राम आदि ने शुभारंभ किया। विधायक बिष्ट ने फर्नीचर, संगीत उपकरण, विभिन्न विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 2.70 लाख रुपए देने की घोषणा की। कहा कि सबकी मदद, सबको मदद, एक दूसरे के काम आने से ही गांव आगे बढे़गा।

नाटक त्वीले धारो बोला रे शाबाश मेरा मोतिया बल्दा, हम नन्हें मुन्ने सैनिक, हिट दीदी न्है जोंला हरियाली डांडी मां, बेडू पाको, नंदा देवी जागर ने खूब वाहवाही लूटी। बच्चों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, नेपाली, राजस्थानी आदि प्रस्तुति भी दी। जूनियर स्कूल के प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र भट्ट प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने स्कूल की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


 जगत सिंह बिष्ट ने अभिनंदन पत्र पढ़ा। संचालन जीवन मेहरा ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शीला, उमा, मोनू आदि का योगदान रहा। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख विशन राम, एबीडीओ पंकज कांडपाल, बीआरसी समन्वयक सीडी पांडे, प्रधान अजय कुमार, गिरीश चंद्र पुरोहित, जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र नेगी, शिव कुमार, पीसी उपाध्याय, विपिन भट्ट, मान सिंह पटवाल, शिवराज सिंह कठायत, रमेश कठायत, बीएल पाल, डा.कुलदीप बिष्ट, डा. मदन चौधरी, एसएस कैड़ा, नरेश कुमार, देवराम, जसीराम, चंद्र राम, राजेंद्र शाही, जीवन नेगी, राकेश चंद्र आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed