फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   ATV will soon run in Simtola Eco Park

Almora News: सिमतोला ईको पार्क में अब जल्द चलेगी एटीवी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
ATV will soon run in Simtola Eco Park
वन विभाग ने शासन को भेजा छह लाख रुपये का प्रस्ताव, पर्यटन गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन

संजय नयाल
अल्मोड़ा। सिमतोला ईको पार्क में पर्यटक जल्द ही ऑल टेरेन व्हीकल (एटीवी) की सवारी कर प्रकृति का आनंद उठा सकेंगे। वन विभाग ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए दो एटीवी संचालित करने की योजना बनाई है। इसके लिए शासन को छह लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। वन विभाग को इससे 14 लाख रुपये मिलने की उम्मीद है।
नगर से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित सिमतोला ईको पार्क 2010 में अस्तित्व में आया। 64 एकड़ आरक्षित वन भूमि में फैले इस पार्क में देवदार, बबूल और चीड़ के पेड़ों से घिरा प्राकृतिक वातावरण पर्यटकों को लुभाता है। हर साल यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। एटीवी की सुविधा शुरू होने से पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन


15 मिनट की सवारी के लिए 100 रुपये किराया
एटीवी की सवारी के लिए 100 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। पर्यटक पार्क में तैयार 2.5 किलोमीटर लंबे जिग-जैग रूट पर 15 मिनट तक एटीवी की सवारी कर प्रकृति की सुंदरता का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट -एटीवी के संचालन से जिले में पर्यटन कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। शासन से प्रस्ताव को जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। एटीवी से प्रदूषण भी नहीं होगा।- दीपक सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed