फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Atul from Almora Won Silver in Senir Masters Badminton

Almora News: अल्मोड़ा के अतुल ने बैडमिंटन में रजत और कांस्य पदक जीते

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jan 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
Atul from Almora Won Silver in Senir Masters Badminton
अल्मोड़ा के अतुल (हॉफ पेंट में)।संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। आल इंडिया मास्टर्स रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी अतुल जोशी ने सिंगल्स में रजत और डबल्स में कांस्य पदक जीता है। अतुल की उपलब्धि पर जिला बैडमिंटन संघ ने मिष्ठान वितरित कर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

नगर के पूर्वी पोखरखाली निवासी वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी और साई के सेवानिवृत्त कोच अतुल जोशी ने उदयपुर (राजस्थान) में आयोजित चार दिनी आल इंडिया मास्टर्स रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। अतुल ने 60 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष एकल में रजत पदक जीता।
विज्ञापन

पुरुष युगल में राजस्थान के सुधीर शर्मा के साथ खेलते हुए कांस्य पदक जीता। 60 वर्ष युगल के प्री क्वार्टर में तमिलनाडु के मुरलीधरन और विजय कुमार को, क्वार्टर फाइनल में राजस्थान के जेम्स, प्रकुल कुमार को 24-22, 21-17 से पराजित किया। सेमीफाइनल में पैर की चोट के कारण जम्मू के रोमेश शर्मा, राजस्थान के उमेश को वाकओवर दिया। अतुल को उत्तरांचल बैडमिंटन संघ के महासचिव बीएस मनकोटी, जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष प्रशांत जोशी, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, गोकुल मेहता, सचिव डॉ. संतोष बिष्ट, उप सचिव संजय नज्जौन आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed