फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   If the Quarab problem is not resolved, there will be a violent agitation: Sah

क्वारब समस्या का समाधान नहीं निकाला तो होगा उग्र आंदोलन : साह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
If the Quarab problem is not resolved, there will be a violent agitation: Sah
अल्मोड़ा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि एनएच-109 पर क्वारब के पास बार-बार यातायात अवरोध होने से लोगों ने जनजीवन पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। क्वारब के बंद होने से कुमाऊं क्षेत्र की अर्थव्यवस्था, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हो गई हैं। आंदोलन के तीसरे चरण में कुमाऊं के सभी व्यापारी सामूहिक आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि क्वारब मार्ग पूरे कुमाऊं क्षेत्र की अर्थव्यवस्था, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की धड़कन है। वर्तमान में ये धड़कन लगातार रुक रही है। सरकार केवल आश्वासन दे रही है।
विज्ञापन

अध्यक्ष साह ने कहा कि पिछले एक साल से क्वारब के पास भूस्खलन से मलबा गिरने की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। बारिश मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। रात के समय यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया जाता है जिससे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर गहरा असर पड़ता है। क्वारब के कारण माल ढुलाई में देरी होने के कारण व्यापारिक गतिविधियां ठप हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुमाऊं की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा पर्यटन पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ा है। त्योहारों के दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित हो रही है। इसका असर शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मरीजों के लिए समय से अस्पताल पहुंचना गंभीर चुनौती बन गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि 15 दिन में ठोस कदम नहीं उठाए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी, नगर व्यापार मंडल के सचिव वकुल साह, ट्रांसपोर्ट यूनियन के सचिव फईम खान, जिला मंत्री सुधीर गुफ्ता, मनोज वर्मा मौजूद रहे।

-
क्वारब के कारण आम लोगों पर पड़ ये असर
प्रांतीय उद्योग व्यापार के जिलाध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि क्वारब के कारण परिवहन विभाग का ट्रांसपोर्ट भाड़ा प्रति क्विंटल 100 रुपये बढ़ गया है। 40 प्रतिशत पर्यटक आवागमन प्रभावित हुआ है। होटल की बुकिंग रद्द हो रही है। विद्यालयों और कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में 25 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई हैं। क्वारब का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ा है। आपातकालीन एंबुलेंस सेवा लगातार प्रभावित हो रही हैं। रोगी समय से हायर सेंटर नहीं पहुंच पा रहे हैं। संवाद
व्यापारियों ने रखी ये मांग
- क्वारब 24 घंटे सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए खुला रखा जाए
- आपातकालीन स्थितियों के लिए विशेष प्रोटोकॉल तैयार हो।
- रिटेनिंग वॉल का निर्माण तेज गति से किया जाए
- ढलानों का सुदृढ़ीकरण हो
- भूस्खलन रोकने के लिए वैज्ञानिक तकनीक का उपयोग
- मशीनरी और संसाधनों की हो बढ़ोतरी
- मलबा हटाने का काम 24x7 हो
- क्वारब पर चल रहे कार्यों की मासिक समीक्षा हो
- गुणवत्ता जांच की जाए
- त्योहारी सीजन से पहले समस्या का समाधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed