{"_id":"6102fa328ebc3e58316eef45","slug":"attempted-theft-in-two-shops-thieves-ran-away-after-people-woke-up-almora-news-hld4328267199","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों में चोरी का प्रयास, जाग होने पर भागे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दुकानों में चोरी का प्रयास, जाग होने पर भागे चोर
विज्ञापन
धारानौला चौकी का घेराव करने पहुंचे व्यापारी और अन्य।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नगर में चोरों के हौसले फिर बुलंद हो गए है। धारानौला में बुधवार की देर रात चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़ चोरी करने की कोशिश की। आहट सुनकर लोग बाहर निकले तो चोर दुम दबाकर भाग निकले। पुलिस ने दुकानों के सीसीटीवी खंगाले। वहीं चोरी की वारदातों से गुस्साएं व्यापारियों ने धारानौला चौकी का घेराव किया।
धारानौला की खड़ी बाजार में उमाशंकर की पूजा गारमेंट्स के नाम से दुकान है। बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे चोरों ने दुकान का ताला तोड़ने की कोशिश की। इस बीच खटपट की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल गए। जाग होने पर चोर वहां से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि कुछ ही दूरी पर एक अन्य बालवर की दुकान में भी चोरों ने ताला तोड़ने की कोशिश की। धारानौला चौकी प्रभारी अमरपाल सिंह ने बताया कि सूचना पर रात पुलिस मौके पर गई थी। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है, लेकिन पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।
खुलासा करने में पुलिस नाकाम : व्यापारी
बृहस्पतिवार को व्यापारियों ने चौकी पहुंच कड़ी नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि चौकी के समीप होने के बाद भी इस तरह की वारदातें हो रही है। पुलिस चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में नाकाम हो है। पूर्व में हुई चोरियों का भी अब तक खुलासा नहीं हुआ है। व्यापारियों ने कहा कि रात में ही पुलिस को लिखित शिकायत की गई है। बावजूद इसके दोपहर तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, समाजसेवी मनोज सनवाल ने विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान से वार्ता की। विस उपाध्यक्ष ने एक लाख रुपये विधायक निधि से धारानौला मार्ग में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए देने का आश्वासन दिया। यहां महासचिव मयंक बिष्ट, गुड्डू भट्ट, भानू, भुवन, राजेश जोशी, मनोज सनवाल, दीपक गुरुरानी, राकेश, बहादुर बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन
पिछली चोरियों में अब तक नहीं मिल पाई पुलिस को सफलता
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा की बाजार में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। लेकिन पुलिस के हाथ लगातार खाली हैं। बता दें कि बीते दिनों धारानौला में एक मोबाइल की दुकान से भी चारों ने हजारों के मोबाइल पार कर लिए थे। उससे पहले एक ही रात में तीन दुकानों में भी चोरों ने हजारों की नगदी और सामग्री चुराई थी। पुलिस अब तक चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं कर पाई है।