फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Atak of Leopard On Woman

Almora News: सिंगोली में तेंदुए से भिड़कर वृद्धा ने बचाई जान

Tue, 27 Jun 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 27 Jun 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Atak of Leopard On Woman
तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग पर संयुक्त मजिस्ट्रेट जयकिशन को ज्ञापन देते सुनोली के ग्
रानीखेत (अल्मोड़ा)। यहां सिंगोली गांव के एक खेत में काम कर रही वृद्धा पर तेंदुए ने दिनदहाड़े हमला कर दिया। तेंदुए से भिड़ने के बावजूद वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उप जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है।
विज्ञापन

ताड़ीखेत विकासखंड के सिंगोली गांव निवासी कमला देवी (65) पत्नी स्व. मोहन सिंह मंगलवार सुबह करीब 10 बजे घर के पास ही खेत में काम कर रहीं थीं। इसी बीच घात लगाए तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। कमला ने हौसला दिखाते हुए शोर मचाया और दराती से खुद का बचाव कर उसके चंगुल से बचने की जद्दोजहद की। उनका शोर सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े तो तेंदुआ भाग गया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी थीं। परिजनों ने घायल वृद्धा को ग्रामीणों की मदद से उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक उनके चेहरे और शरीर पर गंभीर चोट है। हालांकि स्थिति खतरे से बाहर है।
विज्ञापन




सक्रिय तेंदुआ न पकड़े जाने से ग्रामीण आक्रोशित
रानीखेत (अल्मोड़ा)। हमले से चिंतित ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील कार्यालय आकर संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। बताया कि सिंगोली गांव में लंबे समय से तेंदुए की सक्रियता बनी हुई है। तेंदुआ दिनदहाड़े आबादी में पहुंच रहा है। पहले भी एक ग्रामीण पर तेंदुआ हमला कर चुका है। कई मवेशी उसके हमले में मारे गए हैं। ग्रामीण लंबे समय से तेंदुए को पकड़ने या मारने की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी नहीं सुनी जा रही है। तेंदुए को न पकड़ने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। वहां कांग्रेस कमेटी की महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, प्रधान डोबा महेंद्र सिंह डोगरा, ललित मोहन आर्या, सुरेंद्र सिंह पंवार, नंदन सिंह पंवार, राम सिंह पंवार, गोविंद सिंह पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तल्ली बिरई में सड़क पर दिखा तेंदुआ
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तल्ली बिरई के ग्रामीण भी तेंदुए के आतंक से परेशान हैं। शाम होते ही तेंदुआ रास्तों और सड़कों पर नजर आ रहा है जिससे लोगों में दहशत है। तल्ली बिरई के मोहित जोशी ने बताया कि सोमवार को वाहन से आवाजाही के दौरान उन्हें सड़क किनारे पैरापिट पर तेंदुआ बेखौफ बैठा मिला। उन्होंने यहां बैठे तेंदुए को अपने कैमरे में भी कैद किया।



सिंगोली गांव में तेंदुए की सक्रियता की सूचना पहले भी मिली थी। इस घटना के बाद वन बीट अधिकारी को क्षेत्र में गश्त करने के निर्देश दिए हैं। पिंजरा लगाने की अनुमति के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। विभागीय टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर लोगों की सुरक्षा में तत्पर रहेगी। - तापस मिश्रा, वन क्षेत्राधिकारी, रानीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed