{"_id":"5a64c03b4f1c1b9f268b59e5","slug":"astrological-calculations-brought-good-news-to-taxpayers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योतिष गणना काश्तकारों के लिए लाई खुशखबरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योतिष गणना काश्तकारों के लिए लाई खुशखबरी
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
astrology
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश नहीं होने के कारण सूूखे जैसे हालातों से जूझ रहे काश्तकारों और लोगों के लिए ज्योतिष विज्ञान की गणना खुशखबरी लेकर आई है। ज्योतिषाचार्य पं. पीसी तिवारी का कहना है कि 30 और 31 जनवरी को चंद्रमा के कर्क राशि में प्रवेश करते ही मौसम चक्र में बदलाव होगा और बारिश शुरू होने की पूरी संभावना है। सूर्य, बुध, शुक्र के योग और चंद्रमा के संयोग से यह सिलसिला फरवरी और मार्च में भी जारी रहेगा। निचले स्थानों पर बारिश और ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की भी प्रबल संभावना है।
विज्ञापन
मनेला तिवारीखोला निवासी ज्योतिषाचार्य पं. पीसी तिवारी ने ज्योतिषीय गणना कर बारिश को लेकर कई संभावनाएं जताई हैं। उनका कहना है कि पर्यावरण प्रदूषण के कारण प्रकृति अपना मूल अस्तित्व खोती जा रही है, जिस कारण मौसम चक्र भी परिवर्तित हो रहा है। पिछले तीन माह से बारिश नहीं हुई है, पूर्व में जो भी बारिश हुई वह संतोषजनक नहीं है।
विज्ञापन
कहा कि गोचर लग्न केतु से ग्रस्त और बुधग्रह सूर्य शुक्र से अंशों में बहुत पीछे रहने के कारण सूखे की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने सौर मंडल के ग्रहों की स्थिति का विश्लेषण किया है, जिससे शीघ्र बारिश होने की उम्मीद है। 27 जनवरी से पृथ्वीतत्व बुधग्रह मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं, सूर्य शुक्र के साथ योग कारक नहीं होने पर ठंड और हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
30 और 31 जनवरी को चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश करने से मौसम चक्र में परिवर्तन होगा और अच्छी बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि सूर्य, बुध और शुक्र के योग और समय-समय पर चंद्रमा के संयोग से निचले स्थानों पर बारिश और ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होगी, यह सिलसिला फरवरी और मार्च तक चलता रहेगा।