फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Asked for network area report in a week

Almora News: एक सप्ताह में नेटवर्क क्षेत्र की रिपोर्ट मांगी

Mon, 27 Oct 2025 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 27 Oct 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Asked for network area report in a week
बागेश्वर। डीएम आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में टेलीकॉल समितियों की बैठक हुई। उन्होंने बीएसएनएल, जियो, वोडाफोन और एयरटेल के अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर अपने नेटवर्क क्षेत्र की सर्वर आधारित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम कोंडो ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क और संचार व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। बीएसएनएल के डीई आशीष निगम ने बताया कि जिले में स्थापित 48 टावरों में से 46 सुचारू रूप से कार्यरत हैं। दो टावर सुचारू नहीं हो सके हैं। उन्होंने शैडो एरिया की भी जानकारी दी।
विज्ञापन

डीएम कोंडे ने कहा कि मोबाइल नेटवर्क व्यवस्था ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में आपातकालीन सेवाओं, आपदा प्रबंधन व जनसंपर्क के लिए बेहद जरूरी है। प्रशासन का लक्ष्य शून्य शैडो जोन बनाना है। उन्होंने एसडीएम को शैडो क्षेत्रों की फील्ड सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वहां सीडीओ आरसी तिवारी, एडीएम एनएस नबियाल, एसडीएम प्रियंका रानी, ललित मोहन तिवारी, इंजीनियर वोडाफोन सुमित कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed