रंगारंग कार्यक्रमों के साथ अशोक हॉल का वार्षिकोत्सव अभ्युदय शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजखाली स्थित अशोक हॉल गर्ल्स रेजीडेंशियल स्कूल का स्थापना दिवस अभ्युदय नाम से रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ। हिमालय लोक कला समिति के कलाकारों ने शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेजबान विद्यालय की छात्राओं के साथ स्थानीय विद्यालयों के बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान अंतर विद्यालयी प्रतियोगिताएं भी शुरू हुईं। मुख्य अतिथि शिक्षा सलाहकार सीएल मैथ्यूज ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों की प्रतिभा निखरेगी। विद्यालय की छात्रा प्रियंका गुप्ता ने भाषण के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। नव हिमालय लोक कला समिति के कलाकारों ने शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भारतीय चिल्ड्रन एकेडमी मजखाली, राजकीय इन्टर कालेज मजखाली, चैतन्य
मांटेसरी, हिमालयन विलेज स्कूल ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। अंतरविद्यालय प्रतियोगिता में महादेवी बिरला शिशु विहार कोलकाता, बिरला ज्ञान मंदिर कोलकाता, लिटिल स्टेप कोलकाता, अशोक हॉल गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल कोलकाता, जीडी बिड़ला सेंटर फार एजुकेशन, आर्यमन विक्रम बिड़ला और जीडी बिड़ला मेमोरियल स्कूल चिलियानौला के बच्चे भाग ले रहे हैं। प्रधानाचार्य प्रफुल्लमनि प्रधान ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर ग्रुप की उपाध्यक्ष शरतप्रिया पट जोशी, आसिम अली, राजीव विद्याथी, ज्योति शाह मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद थे।