फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   As the drinking water crisis deepens in the district, people are left parched, yearning for every single drop of water.

Almora News: जिले में पेयजल संकट गहराने से बूंद-बूंद पानी के लिए तरसे लोग

Sun, 10 May 2026 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 10 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
As the drinking water crisis deepens in the district, people are left parched, yearning for every single drop of water.
अल्मोड़ा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल संकट गहरा गया है। नलों में पानी नहीं आने से लोग नौले व धारों से पानी ढोने को मजबूर है। पेयजल संकट ग्रस्त इलाकों में जल संस्थान ने पेयजल टैंकर भेजे तो लोग खाली बर्तनों के साथ टैंकरों पर टूट पडे। पानी के लिए लोगों में मारामारी रही।
विज्ञापन


हालिया बारिश के बाद भी पेयजल संकट बना हुआ है। बिजली गुल होने पर आए दिन पंपिंग प्रभावित हो रही है। इससे नगर के मोहल्लों में पानी नहीं मिलने पर लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। तेज बारिश में कोसी में सिल्ट आ जाती है। इससे भी जलापूर्ति प्रभावित होती है। इसके अलावा जिले के जैंती, लमगड़ा, डीनापानी, हवालबाग, पेटशाल, मनिआगर, मोतियापाथर, कसारदेवी समेत कई क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराने लगा है। जल संस्थान ने शनिवार को जैंती, लमगड़ा, डीनापानी, हवालबाग आदि इलाकों में पेयजल टैंकर भेजे। जैसे ही टैंकर पहुंचा लोग खाली बर्तन लेकर टूट पड़े। टैंकर से पहले पानी लेने के लिए लोगों में होड़ रही। जैंती निवासी मनोज सिंह ने बताया कि नौले में भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। इससे दिक्कतें हो रही है।
विज्ञापन


---------------

सरयू पंपिंग पेयजल योजना ठप दो हजार से अधिक आबादी के हलक सूूखे
पशुओं के लिए पानी का इंतजाम करना बनी बड़ी चुनौती, झेलनी पड़ रही परेशानी

दन्या (अल्मोड़ा)। सरयू पंपिंग पेयजल योजना में एक सप्ताह से जलापूर्ति ठप होने से पानी की त्राहि-त्राहि मची है। जल संकट गहराने से लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। मुख्य पंप के ठप होने के कारण दन्या और आसपास के दन्या, ध्याड़ी, भैंसाड़ी, बिरकोला, पपोली, डसीली, गौली, मुनौली, धार, फ्लयॉट, पड़ाई, खूना, आटी, मेलगांव, टकोली, रूवाल, बेलक, बागपाली, रंगोड़ी, सिरौला, काभड़ी, धार, गल्ली समेत कई गांव में अन्य तोकों में लोगों को एक सप्ताह से पानी नहीं मिला है। ग्रामीणों को दो से तीन किमी दूर नौले व धारों से पानी ढोना पड़ रहा है। पशुओं के लिए पानी का इंतजाम करना एक बड़ी चुनौती बन गया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का कहना है की पानी की किल्लत को देखते हुए शनिवार को विभाग ने दन्या बाजार के लिए टैंकर की वैकल्पिक व्यवस्था की थी लेकिन टैंकर नहीं पहुंचने से क्षेत्र के लोग के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैंती, लमगड़ा, डीनापानी, हवालबाग आदि इलाकों में पेयजल टैंकर भेजकर पानी वितरित किया गया। पेयजल संकट ग्रस्त इलाकों में लगातार टैंकर भेजे जा रहे हैं। प्रयास है कि लोगों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो। - रजत लोहिया, सहायक अभियंता जल संस्थान अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed