{"_id":"60c4eb218ebc3e01956e3843","slug":"arrested-with-smack-almora-news-hld427503321","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी चालक और कपड़े का दुकानदार 20.80 ग्राम स्मैक के संग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी चालक और कपड़े का दुकानदार 20.80 ग्राम स्मैक के संग गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। पुलिस ने टैक्सी चालक और कपड़े के दुकानदार को 20.80 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका वाहन भी जब्त कर दिया।
एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी और पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार रात शक के आधार पर लोधिया बैरियर में अल्टो कार की तलाशी ली। नगर के कारखाना बाजार अशोक होटल निवासी टैक्सी चालक निहाल सिद्दीकी और उसके साथी बंसल गली निवासी दुकानदार जिशान अली के कब्जे से पुलिस ने 20.80 ग्राम स्मैक बरामद की। कार भी जब्त की गई।
बरामद स्मैक की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। दोनों के खिलाफ अल्मोड़ा कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी हल्द्वानी से स्मैक खरीदकर अल्मोड़ा ला रहे थे। वह इसे अन्य युवाओं को बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने बताया कि नगर में अवैध स्मैक के कारोबार में लिप्त लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीम में एसआई श्याम सिंह बोरा, कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी, दीपक खनका, महेश पंचपाल, भूपेंद्र वल्दिया आदि रहे।