फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Army troops planted 15,000 saplings in a single day

सेना के जवानों ने एक ही दिन में 15 हजार पौधे लगाए

Sat, 06 Jul 2019 11:43 PM IST
दीपक नेगी बागेश्वर।
बागेश्वर। Published by: दीपक नेगी Updated Sat, 06 Jul 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
Army troops planted 15,000 saplings in a single day
वृक्षारोपण करते 13 सिक्ख रेजीमेंट के कर्नल हर्ष मिश्रा और अन्य जवान । - फोटो : अमर उजाला
13-सिख रेजीमेंट के जवानों ने इको बटालियन के जवानों के साथ मिलकर एक ही दिन में 15 हजार पौधे लगाकर कीर्तिमान हासिल किया। 13 सिख रेजीमेंट के कमान अधिकारी कर्नल हर्ष मिश्रा की अगुवाई में सेना के जवानों ने शैल, सिराड़, रैलाकोट आदि इलाकों में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित करके कई प्रजातियों के पौधे लगाए।
विज्ञापन

इसके अलावा आर्मी स्कूल के प्रधानाचार्य सुशील जोशी और अन्य शिक्षकों के नेतृत्व में भी छात्र-छात्राओं ने पौधे लगाए। जबकि जवानों के परिवारों ने कर्नल हर्ष मिश्रा की धर्मपत्नी  नमिता मिश्रा के आह्वान पर पौधे लगाए। इस अभियान में विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान का भी सहयोग रहा। क्षेत्र के लोगों ने सेना की इस पहल की सराहना की है। कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी ले.कर्नल सन्नी राठी, कैप्टन बग्गा, सूबेदार मेजर संजीव सिंह आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed