फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Accused of cheating people of four districts in name of job arrested from Dehradun

Fraud: नौकरी के नाम पर चार जिलों के लोगों से दो करोड़ की ठगी का आरोपी दून से गिरफ्तार

Sat, 10 Dec 2022 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sat, 10 Dec 2022 12:53 AM IST
सार

थानाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को शास्त्रीनगर देहरादून से गिरफ्तार किया है। धारा 420 और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य जिलों के प्रभावित लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
Accused of cheating people of four districts in name of job arrested from Dehradun
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी। - फोटो : ALMORA

विस्तार

कुमाऊं के चार जिलों के कई लोगों को नौकरी के नाम पर ठगने के आरोपी को अल्मोड़ा पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार किया है। आरोपी नौकरी लगाने का झांसा देकर अल्मोड़ा, बागेश्वर, यूएसनगर, नैनीताल जिलों के कई लोगों को दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर चुका है। अल्मोड़ा में ठगी का यह सबसे बड़ा मामला है। 

विज्ञापन


क्षेत्र के कुछ लोगों ने पांच माह पूर्व नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप लगा दन्या, लमगड़ा थाने में तहरीर दी थी। लोगों का आरोप था कि जेल रोड हल्द्वानी निवासी रितेश पांडे ने नौकरी लगाने के नाम पर उनसे चालीस लाख रुपये ठग लिए। पुलिस तक मामला पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया। तब से पुलिस उसकी खोजबीन कर रही थी। पुलिस ने आरोपी पर ढाई हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन


एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि थानाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने शुक्रवार को आरोपी को शास्त्रीनगर देहरादून से गिरफ्तार किया है। धारा 420 और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य जिलों के प्रभावित लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। रिमांड पर लेने के बाद आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने कुमाऊं के चार जिलों के कई लोगों से नौकरी लगाने के नाम पर दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है। उसे देहरादून से गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद ठगी का आंकड़ा और बढ़ सकता है। अन्य जिलों की पुलिस से संपर्क कर प्रभावित लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
- प्रदीप कुमार राय, एसएसपी, अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed