फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Archeology department will save the rock paintings

Almora News: आदिमानवों के उकेरे शैलचित्रों को बचाएगा पुरातत्व विभाग

Sat, 23 Sep 2023 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 23 Sep 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Archeology department will save the rock paintings

विज्ञापन
अल्मोड़ा। आदिमानव की प्रसिद्ध लखुडियार गुफा में उकेरे गए ऐतिहासिक शैलचित्रों को पुराने स्वरूप में लौटाने की कवायद शुरू हो गई है। 1.96 करोड़ रुपये से पुरातत्व विभाग गुफा का केमिकल ट्रीटमेंट कर धूमिल हो रहे ऐतिहासिक शैल चित्रों को वास्तविक स्वरूप में लौटाएगा। गुफा की सुरक्षा के लिए भी कई कार्य होंगे।

अल्मोड़ा जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर पेटशाल के पास लखुडियार में प्रागैतिहासिक काल में आदिमानवों ने कई शैल चित्र उकेरे हैं, जो समय के साथ धूमिल हो रहे हैं। अराजक तत्वों ने भी इन शैलचित्रों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। ये अनूठे शैलचित्र इतिहास के पन्नों में सिमटकर न रह जाएं, इसके लिए इन्हें संरक्षित करने की पहल पुरातत्व विभाग ने शुरू की है। विभाग जल्द ही गुफा का केमिकल ट्रीटमेंट करेगा, इसका प्रस्ताव भेजा है। इसके बाद शैल चित्र अपने वास्तविक स्वरूप में लौटेंगे। संवाद
विज्ञापन


गुफा की सुरक्षा के होंगे उचित प्रबंध
अल्मोड़ा। शैल चित्रों के केमिकल ट्रीटमेंट के साथ ही गुफा की सुरक्षा के लिए उचित प्रबंध होंगे। पुरातत्व विभाग के मुताबिक गुफा की छत की मरम्मत होगी। यहां चैनल, फेंसिंग और सुरक्षा दीवार निर्माण से सुरक्षित रखने के कदम उठाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


लखुडियार गुफा में बने शैल चित्र दुर्लभ
अल्मोड़ा। वैसे तो देश में कई स्थानों पर आदिमानवों के बनाए शैल चित्र देखने को मिलते हैं। लेकिन लखुडियार की गुफा में बने शैल चित्र भी काफी दुर्लभ माने जाते हैं। गेरुआ, काले और सफेद रंग से ये शैल चित्र अब धीरे-धीरे गायब हो रहे हैं। संवाद

देश-विदेश से पहुंचते हैं पर्यटक
अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में ऐसी कई धरोहर हैं, जो आज भी मानव इतिहास की कहानी बयां करती है। लखुडियार गुफा भी इन्हीं में से एक है। इस गुफा और यहां उकेरे गए शैलचित्रों को देखने के लिए साल में हजारों पर्यटक यहां पहुंचते हैं। संवाद


कोट
मानव इतिहास से जुड़ी लखुडियार गुफा में बने शैल चित्रों का केमिकल ट्रीटमेंट किया जाएगा। यहां सुरक्षात्मक कार्य भी होंगे। यह शैलचित्रों को वास्तविक स्वरूप में लौटाने की पहल है। - डॉ. चंद्र सिंह चौहान, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed