{"_id":"577954a84f1c1b75697f9cd4","slug":"arbitrary-charges-on-minor-irrigation-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"लघु सिंचाई विभाग पर मनमानी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लघु सिंचाई विभाग पर मनमानी का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
रोपाई के लिए तैयार धान की पौध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत वेतनधार में लघु सिंचाई विभाग द्वारा रोपाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी न देने, इसको लेकर आए दिन बहानेबाजी करने से किसानों में रोष है। किसानों का कहना है कि लघु सिंचाई विभाग द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के पंप हाउस में दो दिन से ताला लगा दिया गया है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत वेतनधार में किसानों ने करीब पांच हेक्टेयर जमीन में धान की रोपाई के लिए नर्सरी लगाई गई है। किसानों का कहना है लघु सिंचाई विभाग द्वारा कुछ दिन तक रोपाई के लिए पानी दिया गया परंतु कभी मोटर खराब हो जाने, कभी नदी में मलबा आ जाने, कभी बिजली न होने का बहाना बनाकर लोगों को परेशान किया जाता रहा है।
विज्ञापन
इस बीच दो दिन से बिना कारण बताए पंप हाउस में ताला लगा दिया गया है। ऐन सिंचाई के सीजन में ताला लगने से लोगों में रोष है। किसान रामदत्त का कहना है कि लघु सिंचाई विभाग की ओर से सालों से क्षतिग्रस्त गुलों की मरम्मत भी नहीं की गई है।
विज्ञापन
जिसके चलते खेतों तक पानी पहुंचना मुश्किल हो रहा है। पानी के अभाव में किसान कमला देवी, रामी राम, भगवती देवी समेत कई किसानों के खेतों में रोपाई नहीं हो पाई है। किसान योगदत्त फुलारा ने बताया कि गांव के तमाम किसानों के लिए दो दिन तक हुई बारिश वरदान साबित हुई। लोगों ने बारिश के पानी से सिंचाई की।