फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Approval of one crore for health, education and other works

स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य कार्यों के लिए दी एक करोड़ की स्वीकृति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
Approval of one crore for health, education and other works
अल्मोड़ा। जिला खनिज न्यास फाउंडेशन की शासी निकाय की बैठक में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य कार्यों के लिए करीब एक करोड़ की धनराशि की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोविड-19 को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को प्राथमिकता के आधार पर एक ट्रक, एक वैक्सीन वाहन और एक एंबुलेंस खरीदने के लिए 45 लाख, खनन प्रभावित क्षेत्रों के 11 स्कूलों में रूपांतरण के कार्यों को 33 लाख, जिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय और रानीखेत चिकित्सालय के अपशिष्ट जल के पुन: उपयोग के लिए इटीपी प्लांट (एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्रोसेस) के लिए 17 लाख, कटारमल में स्वच्छता संबंधी कार्यों के लिए छह लाख की धनराशि स्वीकृत की।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यालय, भू-वैज्ञानिक, भूतत्व और खनिज कर्म इकाई के अभिलेखों के रख-रखाव आदि के लिए एक लिपिक की तैनाती आउटसोर्सिंग से करने की भी स्वीकृति दी। उन्होंने बताया कि जिला खनिज न्यास से होने वाली आय को प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में व्यय कर वहां पर अवस्थापना कार्य किए जाएंगे। डीएम ने कहा कि खनन प्रभावित क्षेत्रों के हित और वहां पर किए जाने वाले कार्यों के लिए संबंधित क्षेत्रों के प्रधानों से प्रस्ताव प्राप्त किए जाएं, ताकि ऐसे स्थानों पर खनिज न्यास के अंतर्गत कार्य कराए जा सकें ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह कार्य खनन स्थल के दो किलोमीटर दायरे में कराए जाएगा। इसके अलावा उन्होंने पेयजल, सिंचाई, लोनिवि और विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि खनन प्रभावित गांवों से प्रस्ताव प्राप्त कर कार्य कराए जाएं। बैठक में विधायक प्रतिनिधि कमल बिष्ट, विशन सिंह सनवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सविता हयांकी, मुख्य शिक्षाधिकारी एचबी चंद, उप निदेशक भूतत्व एवं खनिज इकाई लेखराज, लोनिवि के ईई विजय कुमार, पेयजल निगम निर्माण शाखा के ईई केडी भटट, डीपीआरओ गोपाल सिंह अधिकारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed