फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Approval by NMC For Medical Collage Almora

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को मिली एनएमसी की मान्यता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Approval by NMC For Medical Collage Almora
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। गणतंत्र की पूर्व संध्या पर अल्मोड़ा वालों को सौगात मिली है। आखिरकार अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) से मान्यता मिल गई है। इसके साथ ही अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में कक्षाएं शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। आगामी सत्र से मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की कक्षाएं संचालित होंगी। यह कुमाऊं का दूसरा मेडिकल कॉलेज होगा। पहले सत्र में 100 सीटों पर प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में कई साल पहले मेडिकल कॉलेज स्वीकृत हुआ था। इसलिए पांडेखोला में मार्च 2012 में कॉलेज के भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ। शुरू में मेडिकल कॉलेज के भवनों के निर्माण में 327 करोड़ रुपये की लागत का आकलन किया गया था, लेकिन समय पर बजट आवंटित न होने से निर्माण कार्य में देरी हुई। मेडिकल कॉलेज के निर्माण में कुल 327 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। इसे देखने के लिए एनएमसी की टीम पांच बार अल्मोड़ा आई। टीम ने चार मई 2019 को तीसरी बार मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। एनएमसी की टीम 10 सितंबर 2020 को भी चौथी बार मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंची थी, लेकिन स्थानीय अवकाश होने के कारण तब निरीक्षण नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

इसके बाद एमएनसी की टीम ने इसी माह 14 जनवरी को मेडिकल कॉलेज का दो दिवसीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके 10 दिन बाद अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को एनएमसी की मान्यता मिल गई है। सीएमओ डॉ. आरसी पंत का कहना है कि एनएमसी से मान्यता मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज में आगामी सत्र से कक्षाएं संचालित होंगी। यह सब शासन, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से संभव हुआ है। अन्य सुविधाएं जुटाने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने और 250 करोड़ रुपये की मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल के कारण भी हुई देरी
अल्मोड़ा। सरकार की योजना मेडिकल कॉलेज को वर्ष 2019 में ही संचालित करने की थी लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण समय पर भवन निर्माण समेत सभी व्यवस्थाएं पूरी न होने से मेडिकल कॉलेज को मान्यता नहीं मिल पाई। पांचवीं बार निरीक्षण करने पहुंची एमएनसी की टीम ने व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद मेडिकल कॉलेज में कक्षाएं संचालित करने की अनुमति दे दी है।
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को एनएमसी से मान्यता मिल गई है। आगामी सत्र से मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कोर्स शुुरू कर दिए जाएंगे। 100 सीटों पर मेडिकल के छात्रों को यहां प्रवेश दिया जाएगा। - डॉ. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा।

मेडिकल कॉलेज को मान्यता दिलाने के लिए लंबे समय से प्रयास किया जा रहा था। इसके परिणामस्वरूप आज मेडिकल कॉलेज को मान्यता मिल गई है, जो अल्मोड़ा के साथ ही पूूरे प्रदेश के लिए एक उपलब्धि है। इसका लाभ पूरे पहाड़ को मिलेगा। - रघुनाथ सिंह चौहान, विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed