फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Apply Panchayat Act in Uttarakhand

उत्तराखंड में पंचायती एक्ट लागू करें

Wed, 23 Sep 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 23 Sep 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन

राज्य में पंचायती एक्ट लागू करने, एपीएल कार्ड बनाने समेत पांच सूत्रीय समस्याओं को लेकर ग्राम प्रधान संगठन ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। संगठन ने मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की धमकी दी है।

विज्ञापन


ज्ञापन में उत्तराखंड सरकार से अविलंब पंचायती एक्ट लागू करने, एपीएल राशन कार्ड शीघ्र बनाने, चौदहवें वित्त की बढ़ी धनराशि की संपूर्ण राशि ग्राम प्रधानों के खातों में डालने की मांग की गई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों को वर्तमान में मात्र 750 रुपये मानदेय दिया जा रहा है, जो कि काफी कम है। मानदेय बढ़ाकर तीन हजार रुपये करने, भत्ते देने और पेंशन एक हजार रुपये देने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत घर का निर्माण करने, बिजली, पानी, शौचालय, फर्नीचर आदि उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है। चेतावनी दी कि यदि दस दिन के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन को बाध्य होगा।


ज्ञापन देने वालों में संगठन के ब्लाक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नयाल, सचिव ललित मोहन पंत, नंदन सिंह भोजक, रमेेश सिंह बिष्ट, संजय बिष्ट, राजेंद्र बोरा, अर्जुन सिंह, हेमा मेहता, नरेंद्र सिंह, ललित मोहन तिवारी, विद्या पंतऊ कमला देवी, दिनेश चंद्र पाठक, भैरव गिरि, नवीन बिष्ट, हरीश कनवाल, पुष्कर आर्या आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed