फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   APP workers protested in almoda over price rise of electricity

बिजली की बढ़ती दरों से आप में दौड़ा ‘करंट’

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
APP workers protested in almoda over price rise of electricity
अल्मोड़ा/चौखुटिया। बिजली की दरों मेें हुई बढ़ोतरी को लेकर आम आदमी पार्टी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है। उन्होंने उत्तराखंड विद्युत उत्पादन का एक बड़ा केंद्र है, जहां से अलग-अलग राज्यों को बिजली दी जाती है। उत्तराखंड से बिजली खरीदने के बावजूद भी अन्य राज्य अपनी जनता को कम दरों पर विद्युत उपलब्ध करा रही है। यहां तक दिल्ली में मुफ्त बिजली दी जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने नगर के चौक बाजार में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर प्रदेश में मुफ्त बिजली मुहैया कराने की मांग की। आप प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने कहा कि कोरोना जैसी विपरीत परिस्थितियों में सरकार को दाम कम करने की जरूरत थी, छूट देने के बजाय सरकार ने बिजली के दाम बढ़ा दिए। उन्होंने बताया कि बुधवार से कार्यकर्ता प्रदेश में बिजली के बिल जलाएंगे, नौ जुलाई को बिजली की महंगी दरों के खिलाफ प्रदर्शन और 11 जुलाई को प्रदेश की सभी विधानसभाओं में विधायकों व मंत्रियों के आवासों का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान आप जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, महासचिव जगमोहन फर्त्याल, संगठन मंत्री मनोज गुप्ता, युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता रोहित सिंह, प्रदेश महासचिव नीरज सिंह, विधानसभा अध्यक्ष सौरभ पांडे, अरुंदय तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चौखुटिया में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा निगम के उपमंडल कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। वहां राजेंद्र तिवारी, प्रकाश उपाध्याय, शिव कुमार, रवि, भुवन, खुशाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली अव्यवस्था से गुस्साए आप कार्यकर्ताओं ने मेल्टाजोल में किया प्रदर्शन
अल्मोड़ा। भनोली तहसील क्षेत्र के मेल्टाजोल क्षेत्र में लंबे समय से बिजली अव्यवस्था बनी हुई है। इससे गुस्साए आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मेल्टाजोल में प्रशासन और विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बिजली अव्यवस्था से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन बिजली गुल रहना आम बात हो गई है। विभाग से आपूर्ति सुचारु करने की मांग की जाती है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र बिजली अव्यवस्था दूर नहीं की गई तो विभाग के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। प्रदर्शन में पार्टी नेता तारा दत्त पांडे, राजेश तिवारी, भास्कर तिवारी, विशन शर्मा, राजेंद्र प्रसाद, मोहन राम, होशियार सिंह, डिगर सिंह, विशन दत्त पांडे, हरीश सिंह, रमेश सिंह, गौरव सिंह आदि ने भाग लिया।

उधर काफलीखान क्षेत्र के लोगों को विद्युत वोल्टेज के उतार चढ़ाव के कारण समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। यहां हाई वोल्टेज के कारण लोगों को कंप्यूटर, फोटोस्टेट मशीन, प्रिंटर आए दिन फूंक रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने 25 केवीए की लाइन से क्षेत्र में चार वेल्डिंग प्रतिष्ठानों को कनेक्शन दे रखे हैं। जिससे बिजली वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। हाई वोल्टेज से आए दिन लोगों को विद्युत उपकरण फूंक जा रहे हैं, लेकिन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed