{"_id":"5787ceab4f1c1b081b13f214","slug":"app-now-send-notifications-to-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एप से भेजें पुलिस को सूचनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एप से भेजें पुलिस को सूचनाएं
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
Updated Thu, 14 Jul 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
नई पहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी करन सिंह नगन्याल ने पुलिस कार्यालय में उत्तराखंड पुलिस के एप का शुभारंभ किया। इस एप को अपराध मुक्त राज्य और एडवांस पुलिस नेटवर्क का नाम दिया गया है। इस एप के जरिये कोई व्यक्ति किसी घटना की सूचना देने सहित पुलिस से कई तरह की मदद ले सकता है।
विज्ञापन
एप का शुभारंभ करते हुए एसएसपी केएस नगन्याल ने बताया कि इस एप के माध्यम से जनता मोबाइल के जरिये अपनी किसी तरह की शिकायत पुलिस में दर्ज करा सकती है। तीन एमबी के इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करके अपना नंबर पुलिस के पास पंजीकृत किया जा सकता है।
विज्ञापन
फिर डाउनलोडिंग के बाद दिए गए प्रारूप में नाम, फोन नंबर, इमरजेंसी कांटेक्ट नंबर आदि टाइप करके रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद इसमें किसी भी तरह की सूचना भेजी जा सकेगी। इस मौके पर बताया गया कि इस एप के जरिये महिलाएं छेड़छाड़ और अन्य अपराधों की सूचना भी तत्काल मैसेज कर सकती हैं।
विज्ञापन
यही नहीं लोग विभिन्न विकल्पों में जाकर किराएदार का सत्यापन, घरेलू नौकर का सत्यापन, खोया-पाया आदि सूचनाएं भी दर्ज कर सकते हैं। अगर किसी वजह से पुलिस की हेल्प की जरूरत है तो आई नीड हेल्प विकल्प में जाकर सूचना दे सकते हैं। साथ ही खोए हुए प्रमाणपत्र, सिम कार्ड, मोबाइल आदि के बारे में भी सूचना रजिस्टर्ड की जा सकती है।
इस एप में पुलिस, फायर स्टेशन, महिला हेल्प लाइन, एंबुलेंस, विजिलेंस को सीधे काल करने की भी सुविधा उपलब्ध है। उद्घाटन कार्यक्रम में सीओ एएस रावत, एलआईयू इंस्पेक्टर संतोष बगडवाल, ठाकुर सिंह अधिकारी, केएन चौसाली, रमेश चंद्र भट्ट आदि पुलिस कर्मी मौजूद थे।