{"_id":"5b0aebc14f1c1ba46e8b4e30","slug":"apl-s-final-almora-warrior-won","type":"story","status":"publish","title_hn":"एपीएल का फाइनल अल्मोड़ा वॉरियर ने जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एपीएल का फाइनल अल्मोड़ा वॉरियर ने जीता
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Sun, 27 May 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
ट्राफी के साथ अल्मोड़ा वॉरियर के खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जय गोलू क्लब और अल्मोड़ा क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्व. तिलक वर्मा अल्मोड़ा प्रीमियर लीग (एपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल अल्मोड़ा वॉरियर की टीम ने जीत लिया है। साईं क्रिकेटर की टीम उपविजेता रही। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन
साईं क्रिकेटर की टीम ने पहले खेलते हुए राजू जोशी के 72 रन की मदद से कुल 175 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अल्मोड़ा वॉरियर की टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाकर फाइनल मुकाबला जीत लिया। विजयी टीम के कमल भट्ट ने 82 और मोहन भट्ट ने 62 रन बनाए। फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच कमल भट्ट रहे। अंपायर किशन लाल, पंकज बिष्ट, स्कोरर चिराग वर्मा,कमेंट्रेटर बालम भाकुनी थे।
विज्ञापन
इसके अलावा कमल भट्ट मैन ऑफ द सीरिज, दीपक रौतेला सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, ललित पंत और दिनकर कालाकोटी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, विकास फर्त्याल, भरत फर्त्याल सर्वश्रेष्ठ फील्डर, मोहन भट्ट सर्वश्रेष्ठ विकेटर कीपर रहे। प्रतियोगिता में शतक लगाने वाले और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को पांच-पांच हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने विजेता टीम को ट्राफी और एक लाख रुपये, उपविजेता टीम को ट्राफी और 50 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया। विशिष्ट अतिथि सांई के कोच कलाश जोशी ने भी खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।
अध्यक्षता अरुण रौतेला और संचालन राजेंद्र तिवारी ने किया। इस अवसर पर परवेज सिद्दीकी, दीप डांगी, कृष्ण मेहता, दर्शन रावत, दीवान गौनी, प्रकाश जोशी, दीपक मेहता, केशव लाल टम्टा, नरेंद्र अधिकारी, अतुल वर्मा, दीपक साह, भुवन वर्मा, भैरव गोस्वामी, नीरज बिष्ट, गोविंद मटेला, अख्तर हुसैन, मुराद खान, देवेंद्र परिहार, विकास कन्नौजिया आदि मौजूद थे।