फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Anti drug Awairness in Almora

पुलिस ने बच्चों और युवाओं को किया नशे के विरुद्ध जागरूक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Anti drug Awairness in Almora
अल्मोड़ा। अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स जागरूकता सप्ताह के तहत जिले भर में पुलिस की ओर से नशे को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सल्ट पुलिस ने क्षेत्र में युवाओं और बच्चों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया। नशे के खिलाफ जागरूक भी किया। युवाओं ने इससे दूर रहने की शपथ ली।
विज्ञापन

सल्ट थानाध्यक्ष धीरेंद्र पंत के नेतृत्व में पुलिस ने झड़गांव और डोटियाल में अभियान चलाया। थानाध्यक्ष ने कहा कि नशे से कई लोगों का जीवन बरबाद हो गया है। कहा कि नशे की लत के मकड़जाल से लोगों को बचाने में युवा और बच्चे अहम भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन

आज के युवा अगर लोगों को नशे के बारे में जानकारी दें तो लोग जागरूक हो सकते हैं। उन्होंने युवाओं से आस-पास के लोगों को जागरूक करने की अपील की। युवाओं ने नशे की लत से दूर रहने की शपथ भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागेश्वर। अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स जागरूकता अभियान के तहत कपकोट थाने में गोष्ठी का आयोजन किया गया। पुलिस ने व्यापारियों, ग्रामीण और नगरवासियों को साइबर, महिला और बाल अपराधों की जानकारी देकर बचने के उपाय बताए। लोगों से नियम-कानूनों का पालन करने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की मदद करने की अपील की।
जागरूकता गोष्ठी की अध्यक्षता सीओ शिवराज सिंह राणा ने की। उन्होंने कहा कि अपराधों को रोकने के लिए पुलिस और जनता को सामूहिक भागीदारी से काम करना होगा। साइबर सेल निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत ने ऑनलाइन अपराधों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन दिनों सोशल मीडिया साइट पर कई अराजक तत्व सक्रिय हैं।
वहीं ऑनलाइन खरीदारी से भी कई लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर अजनबियों से पर्सनल जानकारी सांझा करने से बचने के लिए कहा। ऑनलाइन खरीदारी में भी सतर्कता बरतने और वेबसाइट के बारे में पूरी जानकारी हासिल करने के बाद ही ऑर्डर करने के लिए किसी को भी एटीएम, आधार, पेन नंबर नहीं देने की अपील की।
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी निरीक्षक टीआर बगरेटा ने मानव तस्करी, उत्पीड़न, बाल विवाह, जबरन मजदूरी सहित अन्य बाल और महिला अपराधों की जानकारी दी और बचाव के लिए शादी, नौकरी आदि प्रलोभनों से दूर रहने को कहा।
महिला उत्पीड़न, जबरन विवाह, मजदूरी, गुमशुदगी व अन्य किसी भी प्रकार के अपराध होने पर पुलिस को सूचित करने को कहा। लोगों को लक्ष्य नशामुक्ति एप डाउनलोड करने और साइबर अपराधों की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 155260 की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में थानाध्यक्ष मदन लाल सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
टैक्सी स्टैंड और बाजार में लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बताए
सोमेश्वर(अल्मोड़ा)। सोमेश्वर में थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने टीम के साथ सोमेश्वर टैक्सी स्टैंड, ताकुला, बसोली में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।

लोगों से कभी नशा न करने की शपथ दिलाई। नशे की लत से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में अवगत कराते हुए कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed