फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Anteedi-Kfdkhan be road Ckack

एनटीडी-कफड़खान सड़क होगी चकाचक

Mon, 04 May 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा Updated Mon, 04 May 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
Anteedi-Kfdkhan be road Ckack
कसारदेवी को जोड़ने वाली एनटीडी-कफड़खान सड़क की हालत जल्द सुधरेगी। लोनिवि आपदा खंड ने 5.30 करोड़ से सड़क के सुधारीकरण का काम शुरू कर दिया है। मौसम सही रहा तो जून तक सुधारीकरण का काम पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


एनटीडी से कसारदेवी होकर कफड़खान जाने वाली सड़क की हालत लंबे समय से खराब है। 10 किमी लंबी इस सड़क में एनटीडी से लेकर कफड़खान तक जगह-जगह गड्ढे हैं।  गड्ढों से दुर्घटना का भय बना रहता है। इस मार्ग से काफी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक आते जाते हैं। कफड़खान, ताकुला, बागेश्वर, अल्मोड़ा आदि इलाकों को आने जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से सड़क के सुधारकीरण की मांग उठा रहे थे।

विज्ञापन


शासन ने सड़क के सुधारीकरण को 5.30 करोड़ रुपए लोनिवि आपदा खंड को मंजूर किए हैं। इस धनराशि से सड़क में हाटमिक्स, 20 कल्वर्ट, सड़क किनारे नाली निर्माण, पीलर, एल्यूमीनियम बैरियर लगाने आदि काम होने हैं। विभाग के अधिशासी अभियंता आनंद सिंह बिष्ट ने बताया कि 20 कल्वर्ट में से चार का निर्माण पूरा कर लिया गया है दो कल्वर्ट अधूरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा हाटमिक्स का काम शुरू कर दिया गया है। आबादी क्षेत्रों में सड़क किनारे पक्की नाली और अन्य स्थानों पर कच्ची नालियों का निर्माण होगा। यदि मौसम सही रहा तो जून अंत तक सुधारीकरण का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed