फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Answer government rally attack

जवाब दो रैली से सरकार पर हमला

Tue, 09 Feb 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 09 Feb 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Answer government rally attack

नानीसार में जिंदल ग्रुप को भूमि आवंटन निरस्त करने और वरिष्ठ अधिवक्ता पीसी तिवारी के हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों की जवाब दो रैली में पूरे उत्तराखंड से पहुंचे जन संगठनों के नेताओं और अन्य लोगों ने प्रदेश की हरीश रावत सरकार पर हमला बोला।

विज्ञापन


तमाम क्षेत्रों से पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने सीएम हरीश रावत और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जुलूस निकाला। कलक्ट्रेट में हुई सभा में वक्ताओं ने सरकार पर जनता के साथ धोखेबाजी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि सरकार पर्वतीय क्षेत्र की जमीनों को पूंजीपतियों को लुटाकर राज्य आंदोलन की भावना के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नियमों को ताक में रखकर नानीसार में  जिंदल ग्रुप को 353 नाली भूमि अवैध कब्जा दिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने सरकार से नानीसार में स्कूल के नाम पर भूमि आवंटन रद्द करने, पीसी तिवारी के हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि पूरे राज्य में जमीन, खनन और शराब माफिया का बोल बाला है।


सभा और जुलूस में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देवेंद्र सनवाल, उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी, उपपा अध्यक्ष पीसी तिवारी, प्रभात ध्यानी,  राजीव लोचन शाह, आप पार्टी के हरीश चंद्र सिंह रावत, रमेश पांडे, महेश परिहार, भुवन जोशी, कमला पंत, उमा भट्ट, शीला बृजवाल, ओपी पांडे, यूसुफ तिवारी, नारायण सिंह रावत, उलोवा के केंद्रीय अध्यक्ष डा. शमशेर सिंह बिष्ट, उक्रांद नेता ब्रह्मानंद डालाकोटी, जगमोहन रौतेला, आनंद नेगी, पुरुषोत्तम शर्मा, जीवन चंद्र, प्रदीप गुरुरानी, रेखा धस्माना, ओपी पांडे समेत विभिन्न क्षेत्रों से भारी संख्या में पहुंचे आंदोलनकारी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed